Mercedes Benz AMG G 63 Collector Edition: भारतीय कार बाजार में मर्सिडीज-बेंज ने अपनी सुपर लग्जरी एसयूवी AMG G 63 का नया कलेक्टर एडिशन लॉन्च कर दिया है। खास बात ये है कि इस नए एडिशन की सिर्फ 30 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इस गाड़ी को खास भारतीय ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई AMG G 63 को मर्सिडीज-बेंज इंडियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने डिजाइन किया है। इस खास एडिशन की कीमत 4.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है ।
सिर्फ 30 ग्राहकों को मिलेगी
Mercedes Benz AMG G 63 के नए कलेक्टर एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 4.30 करोड़ रुपये है । इस गाड़ी का आकर्षक डिजाइन और इसका इंजन सबसे खास हैं। इस नए एडिशन को सिर्फ 30 लोग ही खरीद पाएंगे । कंपनी के मुताबिक हर एक यूनिट बेहद खास है, क्योंकि इसे खरीदने वाले वाहन के लिए कस्टमाइज किया है। यह कंपनी की ऐसी कार है जिसे खास भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है। इस स्पेशल एडिशन जी-क्लास का डिज़ाइन लैंग्वेज भारत के मानसून से इंस्पायर्ड है। यह एसयूवी दो रंगों में उपलब्ध है। इसमें गोल्ड फ़िनिश वाले 22 इंच के AMG अलॉय व्हील दिए गए हैं ।
बुकिंग शुरू
Mercedes Benz AMG G 63 के कलेक्टर एडिशन की बुकिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि रेगुलर G63 मॉडल की तुलना में इस नए एडिशन की कीमत 66 लाख रुपये ज़्यादा है। कंपनी सी गाड़ी की डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही में शुरू करेगी।
इंजन और पावर
Mercedes-AMG G 63 के कलेक्टर एडिशन में 4000cc का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ है। यह इंजन 585bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से इस इंजन को 22 bhp की ज्यादा पावर मिलती है।
यह भी पढ़ें: MG की इस SUV पर आया 4 लाख का डिस्काउंट! टोयोटा फॉर्च्यूनर मिल रही है कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines