Mercedes-AMG CLE 53 Cabriolet revealed: मर्सिडीज अपनी गाड़ियों में हाई क्लास इंटीरियर और डैशिंग लुक्स देने के लिए पहचाना जाता है। इस कड़ी में कंपनी ने मंगलवार को अपनी नई कार Mercedes-AMG CLE 53 Cabriolet से पर्दा उठाया है, यह Cabriolet का अपडेट वर्जन है।
Mercedes की नई Cabriolet में बिग साइज 11.9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, जो इसके चारों टायरों में एक साथ पावर जनरेट करती है।
Mercedes की इस कार में 250 kmph की टॉप स्पीड
Mercedes-AMG CLE 53 Cabriolet में पुरानी के मुकाबले नए 20 इंच के डिजाइनर अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में 3000 सीसी का हाई पावर इंजन मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 1.61 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। पुरानी कार के मुकाबले इसमें 449 hp की पावर मिलेगी। यह कार 250 kmph की जबरदस्त टॉप स्पीड देती है। कार में फ्लैट-बॉटम मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
4.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार
Mercedes की यह कार बाजार में BMW M440i को टक्कर देती है। इसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और बेहद स्लीक रियर बंपर दिए गए हैं। बिग साइज एग्जॉस्ट के साथ इसमें माइल्ड पावरट्रेन आता है। कार में ट्विन टर्बों इंजन है, जो हाई पावर देता है। कार में पहले 560 Nm का टॉर्क मिलता था, जो अब बढ़कर 600 Nm तक हो गया है। यह हाई स्पीड कार है, जो महज 4.4 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
Mercedes-AMG CLE 53 Cabriolet के फीचर्स
- मर्सिडीज-बेंज की यह कन्वर्टिबल कार है।
- कार में एलईडी हेडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं।
- इसमें टू-पीस एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं।
- मर्सिडीज की इस कार में सिंगल-पीस स्क्रीन मिलती है।
- यह कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है।
- कार में वायरलेस चार्जर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
8 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
12 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines