91 करोड़ में बिकी दुनिया की पहली सुपरकार Mercedes-Simplex, बचे हैं केवल 5 मॉडल

1903 Mercedes World’s First Supercar Auction: साल 1903 में बनी मर्सिडीज की एक कार की हाल ही में नीलामी हुई है जिसमें इसे 91 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा गया। इस कार को दुनिया की पहली सुपरकार माना जाता है जो 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती थी।

1903 Mercedes First Supercar

1903 Mercedes First Supercar

विज्ञापन

1903 Mercedes World’s First Supercar Auction : दिग्गज कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज का एक पुराना मॉडल रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ है। मर्सिडीज की यह कार 1903 की है और इसे दुनिया की पहली सुपरकार भी कहा जाता है। एक नीलामी में इस कार के लिए सबसे ऊंची बोली करीब 91 करोड़ रुपये लगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार के दुनिया में अब केवल 5 मॉडल बचे हैं और नीलामी में बिकी कार इन 5 में से एक है।

विज्ञापन

128 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार

इस कार का मॉडल मर्सिडीज सिंप्लेक्स 60 एचपी (Mercedes-Simlex 60 HP) है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार की रफ्तार इसका सबसे बड़ा फीचर हुआ करती थी। इसकी स्पीड 128 किलोमीटर प्रति घंटे की हुआ करती थी। जिस कार की नीलामी हुई है उसे 121 साल पहले अल्फ्रेड हार्म्सवर्थ नाम के एक अखबार कारोबारी ने खरीदा था। करीब 6 दशक तक का समय इस शानदार कार ने नेशनल मोटर म्यूजियम में डिस्प्ले पर बिताया था।

41 करोड़ रुपये से हुई नीलामी की शुरुआत

बता दें कि इसका नंबर ‘A740’ लंदन सिटी काउंसिल रजिस्ट्रेशन की ओर से सबसे पहले जारी किए गए नंबर्स में से एक है। इसकी बिक्री फ्लोरिडा में गुडिंग एंड कंपनी नाम की फर्म ने की। इसकी नीलामी की शुरुआत 41 करोड़ रुपये की शुरुआती बोली के साथ हुई थी जो अंत में 91 करोड़ पर पहुंच गई। यह नीलामी करने वाली इस कंपनी के लिए भी रिकॉर्ड है। मर्सिडीज की ये कार नीलामी में बिकने वाली 1930 के दशक से पहले की सबसे महंगी गाड़ी बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ