Bugatti Chiron edition: वैसे तो दुनिया में एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं लेकिन जब नाम बुगाटी (Bugatti) का आता है तो दिमाग में सबसे तेज और लग्जरी कार की तस्वीर सामने आती है। आरएम पेरिस कलेक्टर कार नीलामी में, बुगाटी ने अपनी आखिरी पूरी तरह से पेट्रोल से चलने वाली कार को बेच दिया है। इस खबर के आते ही बुगाटी चिरॉन (Bugatti Chiron) को लेने के लिए ग्राहकों में होड़ मच गई। साथ ही, इसने अब तक की सबसे महंगी नई कार की नीलामी का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस कार को 10.7 मिलियन डॉलर (लगभग 88 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। जिस कीमत में इस कार को बेचा गया है उस कीमत ने दुनिया भर में कार प्रेमियों और संग्राहकों का काफी ध्यान आकर्षित किया।
आपको बता दें कि भारतीय मूल के अमरीका बेस्ड बिज़नस मैन मयूर (Mayur Shree) बुगाटी चिरोन के एकमात्र मालिक बने हैं। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मयूर के पास एक से बढ़कर एक कारें मौजूद हैं, जिनमें वो अक्सर नजर आते हैं। बिज़नस मैन मयूर (Mayur Shree) का मुकेश अंबानी और अडानी से इनका कोई संबंध, नहीं है। आइये जानते हैं बुगाटी चिरॉन के फीचर्स के बारे में…
फीचर्स
बुगाटी चिरॉन के फीचर्स की बात करें तो यह चिरॉन का सबसे तेज मॉडल है, इसका इंजन इतना पावरफुल है कि महज 2.3 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इतना ही नही 200 kmph की स्पीड पकड़ने के लिए इस कार को 5.5 सेकेंड का समय लगता है। चिरॉन 378kmph की स्पीड से चलाया जा सकता है। इस गाड़ी में 7 स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
स्पोर्टी डिजाइन
बुगाटी चिरॉन का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है, खास बात ये है कि इसके डिजाइन में कंपनी की 114 साल पुरानी विरासत को देखा जा सकता है। अर्जेंटीना अटलांटिक रंग में आई इस कार को एक बिल्कुल नया प्रोफ़ाइल दिया गया है जो किसी अन्य बुगाटी मॉडल में नहीं देखने को मिलता है। कार के निचले हिस्से को उजागर कार्बन फाइबर, ब्लू रॉयल कार्बन रंग के साथ खास डिजाइन किया गया प्रोफाइल है।
निचले आधे हिस्से के कार्बन टिंट से मेल खाने के लिए बनाए गए ले पैट्रन को रखा गया है। इस कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि टॉप स्पीड में भी यह फुल कंट्रोल में रहती है। इसके बड़े व्हील न सिर्फ स्पोटी हैं बल्कि राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx खरीदने वालों के लिए Good News
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
39 mins ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines