Super Cars: भारत में सुपर कार की दीवानगी युवाओं के सिर चढ़कर बोलती है। महंगी होने के बावजूद इन कारों की डिमांड कम नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर ब्रिटिश कार कंपनी McLaren ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपनी धांसू कार McLaren Artura को लॉन्च किया है। यह हाइब्रिड सुपरकार है जिसमें V6 इंजन दिया जाता है।
इलेक्ट्रिक मोटर पर एक बार में 31 किलोमीटर चलती है
कार इलेक्ट्रिक मोटर पर एक बार में 31 किलोमीटर तक चलते में सक्षम है। कार में चार ड्राइव मोड ई-मोड, कम्फर्ट, स्पोर्ट और ट्रैक दिया गया है। कार में फ्रंट में 19 इंच का अलॉय व्हील मिलता है जबकि रियर में 20 इंच का व्हील दिया गया है।
कार्बन लाइटवेट आर्किटेक्चर पर तैयार
इस सुपरकार में 330 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। सड़क पर चलती हुई यह कार हवा से बातें करती है। कार महज 3 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि यह पहली कार है जो कि कार्बन लाइटवेट आर्किटेक्चर (MCLA) पर तैयार की गई है। जो वजन में हल्की और चलने में स्मूथ होती है। कार का कुल वजन 1,498 किलोग्राम है।
और पढ़िए – निकट भविष्य में तीन में से एक यात्री वाहन गैस या फिर इलेक्ट्रिक होगा: टाटा मोटर्स
8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स
यह स्पोर्ट्स कार भारत में शुरुआती कीमत 5.1 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगी। बाजार में इस कार का मुकाबला Ferrari 296GT से होगा। कार 720 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार का जानदार इंजन 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
मिलता है3.0 लीटर की दमदार इंजन
McLaren Artura में कंपनी ने 3.0 लीटर की दमदार इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन सड़क पर 585 hp की पावर जेनरेट करता है, जो हाई परफॉमेंस देती है। इसके अलावा इसमें मोटर दी गई जो अतिरिक्त 95 hp की पावर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines