Matter Aera: देश में लगातार इलेक्ट्रिक बाइक दस्तक दे रही हैं। साथ ही साथ ई-बाइक्स में इनोवेशन भी लगातार देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक बाइक्स के डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Matter (अहमदाबाद बेस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप) ने अपनी नई गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक Matter Aera को बाजार में पेश किया है। इस बाइक को डेली यूज़ को ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है। डिजाइन के मामले में यह बाइक, ठीक वैसी ही लगती है जैसे पेट्रोल बाइक्स होती हैं। यहां हम आपको इस बाइक के टॉप 7 फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
भारत की पहली गियर्ड मोटरसाइकिल
Matter Aera, भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी का दावा है कि इस राइड करके आपको ठीक वैसा ही फील होगा जैसा कि एक पेट्रोल बाइक जैसा है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम, हाइपर शिफ्ट गियरबॉक्स दिया गया है। अब चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है और इसमें इंजन नहीं है, ऐसे में यह काफी दिलचस्प होगा कि गियर का कैसे इसमें इस्तेमाल होगा? क्योंकि इंजन तो इस बाइक में है ही नहीं।
यह भी पढ़ें: 6.14 लाख की कार पर 86000 का डिस्काउंट! ऑफर कुछ ही समय के लिए
कनेक्टेड टेक्नोलॉजी
इस नई बाइक में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, यहां आपको गियर पोजिशन, नेविगेशन, स्पीड, म्यूजिक कंट्रोल की जानकारी मिलेगी। इसमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट की भी सुविधा दी जा रही है।
172km की रेंज
इस नई बाइक में IP67 रेटिंग वाला 5kWh बैटरी पैक मिलता है। सिंगल चार्ज में यह बाइक 172km की रेंज ऑफर करती है। केवल 2.8 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसके लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन को इंडियन वैदर कंडीशन के अनुसार तैयार किया गया है।
1.5 घंटे में फुल चार्ज
कंपनी का दावा है कि यह बाइक फास्ट चार्जर से 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है जबकि नॉर्मल चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। र इसकी टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा है।
4 राइडिंग मोड्स
मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक में 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। जिसमें इको, सिटी, स्पोर्ट और पार्क असिस्ट शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से आप इन मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे सिटी राइड में सबसे बेस्ट मोड ईको रहता है, क्योंकि बढ़िया रेंज मिल जाती है। इसके अलावा डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल सस्पेंशन सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग असिस्ट इस बाइक को और भी बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: देश में 40% बढ़ सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, इन कंपनियों का रहेगा दबदबा
स्मार्ट चाबी
बाइक के साथ Smart Key और मैटरवर्स मोबाइल एप्लिकेशन की सुविधा मिलती है। बाइक को रिमोट से लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें लाइव ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग की सुविधा भी दी जा रही है। सामान रखने के लिए इस बाइक में 3.5 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
कीमत और वारंटी
Matter Aera इलेक्ट्रिक बाइक की की शुरुआती कीमत 1,93,826 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। इसमें सिर्फ एक ही वेरिएंट उपलब्ध है। लेकिन यह चार कलर्स में आपको मिलेगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। बाइक और बैटरी पर 3 साल या 45,000 किलोमीटर (जो भी पहले आए) तक की वारंटी ऑफर की जा रही है। ऐसे में ग्राहक इस बाइक को बिना किसी टेंशन के इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह देखा कि कंपनी की तरफ से किस तरह की सर्विस ऑफर की जाती है।
यह भी पढ़ें: Hero Vida VX2: 60 हजार से कम में हीरो ने उतारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें टॉप फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 hr agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines