5000 रुपये का डिस्काउंट, 17 मई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बाइक Aera की प्री-बुकिंग, जानें कीमत

Matter Aera , ev bikes, ev bikes under 1 lakhs,

Matter Aera

विज्ञापन

Electric vehicle: स्टार्ट अप टू व्हीलर कंपनी Matter 17 मई से अपनी धांसू बाइक Aera 5000 की प्री बुकिंग शुरू कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी शुरू के 9999 खरीददारों को पांच हजार रुपये का डिस्काउंट देगी। फिर इसके बाद के 20 हजार खरीददारों को 2500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

महज 6 सेकंड में 60 kmph की रफ्तार

यह Ev Bike महज 6 सेकंड में 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में पावरफुल 10 kW की बैटरी है। लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बाइक में 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन

 

एक बार फुल चार्ज होने में 125Km तक चलती है

यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने में 125Km तक चलती है। फिलहाल कंपनी अपनी इन बाइक को विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, मैसूर, कोयम्बटूर, मदुरै, ठाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जयपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, गुवाहाटी, कामरूप और भुवनेश्वर के लिए प्री-बुक करेगी।

विज्ञापन

DC फास्ट चार्जर से महज 2 घंटे का ही फुल चार्ज

जानकारी के मुताबिक Aera 5000 बाजार में 1.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। वहीं, Aera 5000+ 1.54 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलेगी। अनुमान है कि इन बाइक की डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू होगी। बाइक में इनबिल्ट एक्टिव कूलिंग सिस्टम, अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बैटरी सामान्य चार्जर से 5 घंटे में चार्ज होती है। वहीं, DC फास्ट चार्जर से महज 2 घंटे का ही फुल चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ