Matter Aera 500: बाइक लवर्स के लिए,गियर बदलने से लेकर क्लच को मैनेज करना और इंजन की आवाज़ का अनुभव एक अलग ही अहसास है, तब ही अनुभवी राइडर्स वीकेंड पर बाइक लेकर निकल पड़ते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक बाइक्स में यह सब गायब है – और संभवतः यही कारण है कि इलेक्ट्रिक बाइक्स लोकप्रिय नहीं हो रही हैं। लेकिन मैटर एरा अलग है। यह गियर वाली भारत की एकमात्र इलेक्ट्रिक बाइक है। खास बात ये है कि इसका डिजाइन पेट्रोल बाइक्स के जैसा है और ये पहली नजर में इम्प्रेस करने में सफल हो जाती है। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में…
Matter Aera के टॉप फीचर्स
यह गुजरात की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी टेक स्टार्ट-अप मैटर मोटर वर्क्स की पहली बाइक है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। आम इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में यह काफी अलग है, पहली बार देखने पर भी यह कहीं से भी EV नहीं लगती। यूथ को ध्यान में रखते हुए इसे खास डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का फुल-कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले है। जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा डेडिकेटेड सिम, राइड टेलीमेट्री और OTA (ओवर द एयर) अपडेट के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इंटीग्रेटेड है।
यह भी पढ़ें: महज 29,999 में आया 80km की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-लूना को मिलेगी टक्कर
25 पैसे में चलेगी
Matter Aera बाइक में चार-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, लिक्विड-कूल्ड बैटरी और पावरट्रेन, 7-इंच टचस्क्रीन, ऑनबोर्ड 5-एम्पीयर चार्जिंग है। इस बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर है फुल चार्ज में यह 172km की रेंज ऑफर करती है जबकि इसकी रियल टाइम रेंज 125 Km है।
कितनी है कीमत
Matter Aera दो वेरिएंट में उपलब्ध है – Aera 5000 की एक्स-शोरूम कीमत 1.83 लाख रुपये और ऐरा 5000+ की एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है। इस बाइक में समान रखने के लिए स्टोरेज मिल जाते हैं। डेली यूज़ के लिये यह एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेने जा रहे हैं? कहीं इस फ्रॉड का ना हो जाएं शिकार
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines