25 पैसे में चलेगी 1km, Matter की इलेक्ट्रिक बाइक ने लोगों को बनाया दीवाना

Matter Aera, भारत की एकमात्र गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जो मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। यह इलेक्ट्रिक बाइक स्मार्ट कनेक्टिविटी की तलाश करने वाले शहरी सवारों के लिए आदर्श है। इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ़ 25 पैसे प्रति किलोमीटर बताई गई है।

Image_d3170e

Matter Aera 500: बाइक लवर्स के लिए,गियर बदलने से लेकर क्लच को मैनेज करना और इंजन की आवाज़ का अनुभव एक अलग ही अहसास है, तब ही अनुभवी राइडर्स वीकेंड पर बाइक लेकर निकल पड़ते हैं, लेकिन  इलेक्ट्रिक बाइक्स में  यह सब गायब है – और संभवतः यही कारण है कि इलेक्ट्रिक बाइक्स लोकप्रिय नहीं हो रही हैं। लेकिन मैटर एरा अलग है। यह गियर वाली भारत की एकमात्र इलेक्ट्रिक बाइक है। खास बात ये है कि इसका डिजाइन पेट्रोल बाइक्स के जैसा है और ये पहली नजर में इम्प्रेस करने में सफल हो जाती है। आइये जानते हैं इस बाइक की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में…

विज्ञापन

विज्ञापन

Matter Aera के टॉप फीचर्स

यह गुजरात की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एनर्जी टेक स्टार्ट-अप मैटर मोटर वर्क्स की पहली बाइक है। इस बाइक का डिजाइन  स्पोर्टी है। आम इलेक्ट्रिक बाइक्स की तुलना में यह काफी अलग है, पहली बार देखने पर भी यह कहीं से भी EV नहीं लगती। यूथ को ध्यान में रखते हुए इसे खास डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का फुल-कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले है। जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा डेडिकेटेड सिम, राइड टेलीमेट्री और OTA (ओवर द एयर) अपडेट के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इंटीग्रेटेड है।

विज्ञापन

विज्ञापन

25 पैसे में चलेगी

Matter Aera बाइक में चार-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, लिक्विड-कूल्ड बैटरी और पावरट्रेन, 7-इंच टचस्क्रीन, ऑनबोर्ड 5-एम्पीयर चार्जिंग है। इस बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर है फुल चार्ज में यह 172km की रेंज ऑफर करती है जबकि इसकी रियल टाइम रेंज 125 Km है।

विज्ञापन

कितनी है कीमत

Matter Aera दो वेरिएंट में उपलब्ध है – Aera 5000 की एक्स-शोरूम कीमत 1.83 लाख रुपये और ऐरा 5000+ की एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है। इस बाइक में समान रखने के लिए स्टोरेज मिल जाते हैं। डेली यूज़ के लिये यह एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ