---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अप्रैल 2023 में Maruti WagonR की हुई सबसे अधिक सेल, जानें लिस्ट में Nexon और Swift कौन से नंबर पर

Car Sales April 2023: अप्रैल 2023 में Maruti WagonR की सबसे अधिक सेल हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते माह Maruti WagonR की कुल 20,879 यूनिट बेची गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर Maruti Swift की 18,573 यूनिट्स और Maruti Baleno की कुल 16,180 यूनिट बिकी हैं। अप्रैल 2023 में Tata Nexon की कुल 15,002 […]

---विज्ञापन---

Car Sales April 2023: अप्रैल 2023 में Maruti WagonR की सबसे अधिक सेल हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते माह Maruti WagonR की कुल 20,879 यूनिट बेची गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर Maruti Swift की 18,573 यूनिट्स और Maruti Baleno की कुल 16,180 यूनिट बिकी हैं।

अप्रैल 2023 में Tata Nexon की कुल 15,002 बिकी

शुरू के तीन पायदान पर मारुति सुजुकी की कार रहने के बाद तीसरे नंबर पर टाटा रही। अप्रैल 2023 में Tata Nexon की कुल 15,002 बेची गई। इसके बाद Hyundai Creta की 14,186 यूनिट, Maruti Brezza की 11,836 यूनिट, Maruti Alto की 11,548 यूनिट, Tata Punch के 10,934 यूनिट बेचे गए। इसके अलावा Maruti Eeco 10,504 यूनिट्स और Hyundai Venue की 10,342 यूनिट बिकीं हैं।

---विज्ञापन---

1.2-लीटर का धांसू इंजन 

जानकारी के मुताबिक Maruti Suzuki WagonR में 1.0-लीटर के-सीरीज डुअल जेट इंजन मिलता है। वहीं, इसके डुअल वीवीटी इंजन और 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। दोनो इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ मिलते हैं।

शुरूआती कीमत 5.40 लाख रुपये एक्स शोरूम

यह कार 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी-फिटेड S-CNG वर्जन के साथ में भी बाजार में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन वाले VXI AMT ट्रिम में 25.19 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा कंपनी ने किया है। कार शुरूआती कीमत 5.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2023 01:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola