Maruti Suzuki WagonR काफी समय से भारतीय ग्राहकों की बेहद लोकप्रिय के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। जब-जब इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में तब-तब ग्राहकों ने इसे खूबी प्यार दिया। इस कार में 1.0L और 1.2L लीटर के पेट्रोल इंजन मिलते हैं जो मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। हर महीने वैगन-आर की जमकर बिक्री होती है। यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में है। अब खास बात ये है कि वैगन-आर के ऑटोमैटिक वेरीएंट्स की मांग इस वित्तीय वर्ष में तेजी से बढ़ी है। कंपनी के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस साल इसके दो-पैडल वेरीएंट्स की डिमांड में 20% का इज़ाफ़ा हुआ है। यह बढ़ोतरी 1.0-लीटर और 1.2-लीटर दोनों इंजनों में देखने को मिली है, हालांकि 1.0-लीटर वेरीएंट की मांग ज़्यादा रही है।
WagonR ऑटोमैटिक की डिमांड क्यों बढ़ रही है?
मारुति सुजुकी की के मुताबिक, ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रैंस्मिशन (AMT)जिसे कंपनी AGS (ऑटो गियर शिफ़्ट) भी कहती है, शहरों में बढ़ते ट्रैफ़िक और इसकी किफ़ायती क़ीमत की वजह से लोगों को यह ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लगती है। इसके 1.0-लीटर VXi वेरीएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन के बीच सिर्फ़ 45,000 रुपए का अंतर है। ऐसे में यह क़ीमत ग्राहकों के बजट के भीतर है। जबकि 1.2-लीटर इंजन में एएमटी सिर्फ़ ZXi और ZXi+ वेरीएंट्स में उपलब्ध है, जबकि 1.0-लीटर में यह ऑप्शन VXi वेरीएंट तक ही सीमित है। डेली यूज़ के लिए वैगन-आर एक शानदार हैचबैक कार है।
इंजन और सेफ्टी फीचर्स
Maruti WagonR में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K- सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ है। साथ ही यह 1.0-लीटर पेट्रोल मोटर के साथ CNG वैरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT से के साथ आते हैं, जबकि इसके CNG वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESC और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं
WagonR ने 25 साल किये पूरे
WagonR को सबसे पहले 1999में लॉन्च किया गया था , इसमें भारत में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। अब तक इसकी 32 लाख से ज़्यादा यूनिट्स बिकी चुकी है। इस कार का लास्ट अपडेट साल 2022 में किया गया था ऑटोमैटिक होने की वजह से वैगन-आर को ड्राइव करने में काफी मज़ा आता है और इसमें थकान नहीं होती। हैवी ट्रैफ़िक में आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। इसलिय इसकी डिमांड इस समय तेजी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: कार का Airbag ले सकता है आपकी जान! बचने के लिए हमेशा करें ये काम
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
6 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
11 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines