Maruti WagonR Price Drop: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर फैमिली कार WagonR पर ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. हाल ही में लागू हुए GST रिफॉर्म्स 2.0 के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में कटौती की है. अब WagonR के अलग-अलग वैरिएंट्स पर खरीदारों को 64,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है. नए दाम 7 सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं.
WagonR क्यों है खास
मारुति वैगनआर लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही है. इसकी खासियत है आरामदायक केबिन, आसान ड्राइविंग और किफायती मेंटेनेंस. नए दाम लागू होने के बाद यह कार और भी ज्यादा ग्राहकों के बजट में आ गई है.
कितनी है WagonR की कीमत
फीचर्स की बात करें तो WagonR में कंपनी ने कई शानदार सुविधाएं दी हैं. इसमें मिलता है 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स. इसके अलावा कार में 14-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं. नई कीमतों के बाद WagonR की एक्स-शोरूम प्राइस अब 5.78 लाख रुपये से लेकर 7.62 लाख रुपये तक हो गई है.
ये भी पढ़ें- जल्दी ही मार्केट में उतरेंगी ये मिडसाइज SUV, फीचर्स जान रेडी कर लें बजट
| वैगनआर वैरिएंट्स | GST छूट रुपये में |
| Tour H3 1L ISS MT | 50,000 की छूट |
| Wagon R LXI 1L ISS MT | 50,000 की छूट |
| Wagon R VXI 1L ISS MT | 54,000 की छूट |
| Wagon R VXI 1L ISS AT | 58,000 की छूट |
| Tour H3 CNG 1L MT | 57,000 की छूट |
| Wagon R LXI CNG 1L MT | 58,000 की छूट |
| Wagon R VXI CNG 1L MT | 60,000 की छूट |
| Wagon R ZXI 1.2L ISS MT | 56,000 की छूट |
| Wagon R ZXI+ 1.2L ISS MT | 60,000 की छूट |
| Wagon R ZXI 1.2L ISS AT | 60,000 की छूट |
| Wagon R ZXI+ 1.2L ISS AT | 64,000 की छूट |
इंजन और पावर ऑप्शंस
ग्राहकों के लिए WagonR में दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं.
- पहला है 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 67bhp पावर और 89Nm टॉर्क देता है.
- दूसरा है 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 90bhp पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है.
इसके अलावा, WagonR का CNG वेरिएंट भी आता है, जो एक किलो CNG में 34 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करता है.
अब और किफायती हुई फैमिली कार
कीमतों में कटौती के बाद WagonR अब और भी किफायती हो गई है. बेहतर माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती रखरखाव के कारण यह कार मिडिल क्लास फैमिलीज़ के लिए एक शानदार विकल्प बन चुकी है.
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
6 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
7 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines