हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सेफ्टी में जीरो, लेकिन बिक्री में No.1 है ये कार, 34km की देती है माइलेज

अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक बढ़िया हैचबैक कार खरीदने की सोच हैं और आपकी नज़र मारुति सुजुकी वैगन-आर पर है तो उससे पहले अप इस रिपोर्ट पर जरूर नज़र डालें… पिछले महीने वैगन-आर की 17,850 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। लेकिन ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में यह कार बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

विज्ञापन

इस समय हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Suzuki Wagon-R इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार है। पिछले महीने (अप्रैल 2024) वैगन-आर की 17,850 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। लेकिन ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में यह कार बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में एक स्टार रेटिंग मिली है जबकि चाइल्ड सेफ्टी में इसे जीरो स्टार रेटिंग मिली है। हैरानी की बात ये है कि जिस कार में सेफ्टी बिलकुल नहीं उस कार की बिक्री इतनी कैसे हो रही है? आइये जानते हैं वैगन-आर की कीमत से लेकर इसके फीचर्स के बारे में…

34 की माइलेज देगी है वैगन-आर

फैमिली क्लास को Wagon-R इसलिए पसंद आती है क्योंकि इसमें अब स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामन रखने के लिए भी जगह की कोई दिक्कत नहीं है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं । इसके अलावा वैगन-आर CNG में भी आपको मिलती है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। दोनों ही इंजन परफॉरमेंस के मामले में काफी जबरदस्त हैं । ये हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

फीचर्स

मारुति सुजुकी वैगनआर में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर्स के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।

क्या वैगन-आर को खरीदना चाहिए ?

Wagon-R की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है। अब इस कीमत में आपको कई अच्छे ऑप्शन भी मिल जायेंगे जो सेफ्टी के ममाले में भी वैगन-आर से आगे हैं। अगर आप सेफ्टी के हिसाब एक बढ़िया कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप वैगन-आर से दूरी बना लें … क्योंकि यहां मामला स्पेस और परफॉरमेंस का नहीं बल्कि सेफ्टी का भी है।

यह भी पढ़ें: दिन में ही नहीं रात में सेफ्टी देगा ये हेलमेट, स्मार्टफोन को भी कर पाएंगे कनेक्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें