---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

1.72 लाख में Maruti Wagon R, 2.6 लाख में Renault Kwid

Maruti Suzuki Wagon R फैमिली कार है, यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन में आती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं।

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Wagon R: त्यौहारी सीजन में पुरानी गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है। बाजार में carwale, cardekho और spinny समेत कई वेबसाइटों पर ऐसी पुरानी गाड़ियां बिक्री के लिए अवेलेबल हैं। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Wagon R

यह साल 2010 मॉडल की कार है। यह Wagon R का 1.0 LXI मॉडल है। कार कुल 73000 हजार किलोमीटर तक चली है। यह पेट्रोल वर्जन में मैनुअल ट्रांसमिशन कार है। यह कार फिलहाल इंदिरापुरम, गाजियाबाद में है। यह 1.72 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। यह DL3C नंबर पर रजिस्टर्ड है। यह 5 सीटर कार है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग दिए गए हैं। कार में बड़े ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Tata NEXON

यह कार 2019 मॉडल है। यह टाटा नेक्सन का XZA PLUS वर्जन है। यह पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन है। यह कार 16212 किलोमीटर तक चली है। यह 1ST ओनर कार है। यह UP-14 से पंजीकृत है। फिलहाल यह कार सेक्टर-18, नोएडा में खड़ी है। कार 8.34 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इस कार में अलॉय व्हील मिलते हैं। बता दें इस कार में 1198 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। यह कार हाई एंड एसयूवी कार है। यह एसयूवी कार है, इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Renault Kwid

यह कार साल 2015 मॉडल की है। यह कार का RXT मॉडल है। यह क्यूट फैमिली कार 55261 किलोमीटर तक चली हुई है। यह पेट्रोल कार है, फिलहाल यह कार नोएडा में है। Renault की यह कार 2.6 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। कार में 799 cc का इंजन मिलता है। यह थ्री सिलेंडर कार है। इस कार में 53 bhp की पावर 5678 rpm पर और 72 Nm का टॉर्क 4386 rpm पर निकलता है। कार में 25.17 kmpl की माइलेज मिलती है। कार में फ्रंट व्हील ड्राइव मिलता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola