---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Wagon R में 34 की माइलेज, Nissan Magnite में आता है 458 लीटर का बूट स्पेस, कीमत 7 लाख से शुरू

Maruti Wagon R में आठ कलर ऑफर किए जा रहे हैं, इसमें 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Nissan Magnite में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है।

---खबर नीचे जारी है---

Maruti Wagon R VS Nissan Magnite: बाजार में कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की ज्यादा डिमांड रहती है। इन दिनों बाजार में लोग सीएनजी गाडियों और कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को खरीद रहे हैं।

इस सेगमेंट में हैचबैक कार Maruti Wagon R और कॉम्पैक्ट कार Nissan Magnite की अप्रैल में बड़ी संख्या में सेल हुई है। Wagon R में सीएनजी इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 34.05 km/kg तक की माइलेज निकाल लेती है। वहीं, Magnite में बिग फैमिली के लिए 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Wagon R में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन

अप्रैल 2024 में Maruti Wagon R की कुल 17,850 यूनिट्स की सेल हुई थी। यह कार 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में आती है। कंपनी अपनी इस 5 सीटर कार को शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

कार में आठ कलर ऑप्शन

Wagon R में आठ कलर ऑफर किए जा रहे हैं, इसमें 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार 90 PS की पावर और 89 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में चार वेरिएंट आते हैं, इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल इंजन 25.19 kmpl की माइलेज देता है।

---खबर नीचे जारी है---

Nissan Magnite में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन

इस बिग साइज कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, यह कार मैक्सिमम 19.70 kmpl की माइलेज निकाल लेती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Magnite में 5 स्पीड गियरबॉक्स

अप्रैल 2024 में कार की कुल 3,043 यूनिट की बिक्री हुई है। कार का बेस मॉडल 6.84 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसमें 360 डिग्री का कैमरा और 16 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। इसमें 7 इंच का डिजिटल कलस्टर, एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 11, 2024 06:30 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola