Maruti cng cars under 10 lakhs details in hindi: लोग किफायती कीमत वाली हाई माइलेज गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा बाजार में हैचबैग सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है। मारुति सुजुकी इस सेगमेंट में अलग-अलग प्राइस कैप में गाड़ियां ऑफर कर रही है।
आंकड़ों पर गौर करें तो फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में बिकने वाली टॉप तीन हैचबैक कार मारुति सुजुकी की हैं। इसमें Wagon R के 200177 यूनिट्स की बिक्री हुई, दूसरे नंबर पर Baleno के 195607 यूनिट्स और Swift के 195321 यूनिट्स की सेल हुई है। आइए आपको इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Maruti Wagon R में 1.2 लीटर का इंजन
यह कार शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसके CNG इंजन में 34.05 km/kg की माइलेज निकलने का दावा करती है। इस कार में 1.2 लीटर इंजन का पेट्रोल इंजन मिलता है। Wagon R में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार हाई स्पीड के लिए 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क देती है।
Maruti Baleno में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कार शुरुआती कीमत 8.03 लाख रुपये में आती है, इस कार का सीएनजी वेरिएंट 10.08 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसके सीएनजी इंजन में 30.61km/kg तक की माइलेज मिलने का दावा करती है। Baleno में 55 लीटर का फ्यूल टैंक और 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। यह कार छह अट्रैक्टिव मोनोटॉन कलर ऑप्शन में मिलती है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और हिल-होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है।
Maruti Swift में दो ट्रांसमिशन और हाई पावर
यह कार शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का सीएनजी वर्जन 9.72 लाख रुपये में मिलता है। कंपनी 9 मई को इसका नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। फिलहाल बाजार में मौजूद कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन के साथ 1.2-लीटर का इंजन मिलता है। CNG में यह कार करीब 30.90km/kg तक की माइलेज देती है। कार में चार वेरिएंट और 9 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
7 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
11 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines