Maruti Wagon R: इंडिया में 10 लाख से कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में मारुति सुजुकी की कार है Wagon R. इस कार के बीते अक्टूबर माह में सबसे अधिक 22080 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके बाद मारुति की स्विप्ट के कुल 20598 यूनिट्स बेचे गए। तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन के 16887 यूनिट्स बिके। Maruti Wagon R लगातार दूसरे महीने हाई सेल कार बनी हुई। इससे पहले बीते सितंबर में इसके कुल 16250 यूनिट्स की सेल हुई थी। इस माह दूसरे नंबर पर मारुति स्विप्ट के कुल 14703 यूनिट्स बिके थे।
341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
मारुति की Wagon R सीएनजी में भी आती है। बाजार में इसके LXi, VXi, ZXi और ZXi+ चार वेरिएंट आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार का टॉप मॉडल 7.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। इस कार में 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिससे बड़ी फैमिली के साथ ज्यादा सामान लेकर इसमें आसानी से सफर किया जा सकता है।
कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन
कार में 1-लीटर का पावरफुल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 34.05 km/kg की माइलेज निकालती है। वहीं, पेट्रोल पर यह हैचबैक कार 25.19 kmpl की माइलेज देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। बाजार में इसके टक्कर की Tata Tiago और Citroen C3 गाड़ियां हैं।
कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले
Maruti Wagon R में कुल आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डुअल टोन का भी विकल्प आते है। कार में रियर पार्किंग सेंसर मिलता है, जिससे कार पीछे करते हुए अगर कोई चीज उसके ज्यादा करीब होता है तो अलर्ट जारी होता है। इस मिड सेगमंट हैचबैक कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कार में 67 PS की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इस हाई सेल कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स आता है। इस कार में चार स्पीकर के साथ स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो सिस्टम आता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines