Maruti Wagon R: मारुति सुजुकी किफायती कीमत पर हाई माइलेज कार देने के लिए जानी जाती है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक फैमिली कार है Maruti Wagon R. कंपनी अपनी इस कार के 1-लीटर पेट्रोल CNG वर्जन में 34.05km/kg की माइलेज मिलने का दावा करती है।
सीएनजी का ऑप्शन भी आता है
Maruti Wagon R बाजार में शुरुआती कीमत 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इस कार का टॉप मॉडल 7.43 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है। कार में चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और and ZXi+ आते हैं कार के LXi और VXi वेरिएंट में CNG का ऑप्शन आता है।
Maruti Wagon R
341 लीटर का बूट स्पेस और 8 कलर ऑप्शन
इस दमदार कार में दो डुअल टोन कलर और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में 1-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
Maruti Wagon R में 1.2-लीटर का इंजन ऑप्शन भी मिलता है। यह इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में CNG के साथ सड़क पर 57 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क मिलता है।
4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो
कार का 1.2- लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक इंजन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। इस न्यू जेनरेशन कार में 7-इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल का फीचर दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट (केवल एएमटी वेरिएंट पर) ऑफर किया जा रहा है। Maruti Wagon R बाजार में Maruti Celerio, Tata Tiago और Citroen C3 से मुकाबला करती है। कंपनी Maruti Wagon R का इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines