Maruti Victoris Price: मारुति ने अपनी शानदार एसयूवी विक्टोरिस को 10.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 3 सितंबर को लॉन्च किया था, लेकिन तब कीमतों का खुलासा नहीं किया गया था. इसे भारत एनकैप के साथ ही ग्लोबल एनकैप टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. इसे 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग होंगे. कार 10 कलर में आएगी. इसकी कीमतों का भी खुलासा हो गया है. एसयूवी में कई नए फीचर दिए गए हैं. इसकी बुकिंग 22 सितंबर से शुरू होगी.
प्रीमियम कार जैसा इंटीरियर
SUV के लुक की बात करें तो यह काफी बोल्ड है और स्पोर्टी लुक देती है. इसमें 17 इंच के डुअल टोन अलॉय के साथ ही एलईडी DRL दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो यह किसी प्रीमियम कार जैसा लुक देती है. बड़ा टचस्क्रीन इंफोटनमेंट सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस म्यूजिक सिस्टम के साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS फीचर दिया गया है. जिससे 10 से ज्यादा इंटेलीजेंट ड्राइवर असिस्ट फीचर मिलेंगे. इसी के साथ इसमें जेस्चर कंट्रोल के साथ एक स्मार्ट पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है.
कितनी होगी माइलेज?
कार में तगड़ी माइलेज का दावा किया गया है. कंपनी ने 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया है. इससे यह कार अपनी क्लास में सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार बन गई है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन है. इसी के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. विक्टोरिस की टक्कर होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टर के साथ ही टाटा हैरियर और स्कोडा कुशाक जैसी एसयूवी से होगी.
ये भी पढ़ें: भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी Honda! क्या अलग और होगा खास?
कितना होगा बूटस्पेस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्टोरिस में 373 लीटर का बूटस्पेस होगा. इसी के साथ सीएनजी कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बूट स्पेस सुरक्षित रहे. विक्टोरिस में अंडरबॉडी सीएनजी फ्यूल टैंक डिजाइन एड किया गया है.
ये भी पढ़ें: 64,000 तक की बचत का मौका, सस्ती हुई Maruti WagonR, यहां देखें हर वेरिएंट का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines