Year-end Discount December 2024: एक नई कार खरीदने के लिए दिसंबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। गाड़ियों का स्टॉक क्लियर करने के लिए कंपनियां ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करती हैं। इतना ही नहीं कार डीलर्स भी एक्स्ट्रा बेनेफिट्स ग्राहकों को देते हैं। इस साल दिसंबर में भी कार कंपनियां अपने स्टॉक को क्लियर करने में लगी हैं। मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा डिस्काउंट देने में सबसे आगे है। अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं किस गाड़ी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट….
Maruti Suzuki
इस महीने मारुति सुजुकी अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। छोटी कार ऑल्टो K10 पर इस महीने 72,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एस–प्रेसो पर 76,953 रुपये और वैगनआर पर 77,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी अपनी छोटी कार सेलेरियो पर 83,100 रुपये, पुरानी स्विफ्ट पर 35,000 रुपये जबकि नई स्विफ्ट पर 75,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है।
वहीं इस महीने ब्रेजा की खरीद पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है जबकि प्रीमियम कार फ्रोंक्स पर 88,100 रुपये, Jimny पर 2.50 लाख रुपये, XL6 पर 30,000 रुपये और ग्रैंड विटारा पर 1.80 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। सभी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा कैश, एक्सचेंज, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज और स्पेशल डिस्काउंट के तहत मिलेगा।
Honda Cars
दिसम्बर महीने में होंडा भी अपनी कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी एलिवेट पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज पर 1.26 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। वहीं अगर आप इस महीने कंपनी की सेडान कार सिटी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार पर पूरे 1.07 लाख तक बचाने का मौका दिया जा रहा है।
Hyundai
हुंडई ने भी अपनी कारों पर ईयर एंड डिस्काउंट दिया है। इस महीने ग्रैंड i10 पर 58,000 रुपये, एक्सटर पर 48,000 रुपये, ऑरा पर 33,000 रुपये और i20 पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर 76,000 रुपये और अल्काजार पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कंपनी आयोनिक EV पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
Tata Motors
इस महीने टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारो पर ईयरएंड डिस्काउंट ऑफ़र किया है। अगर आप छोटी कार टियागो खरीदने जा रहे हैं तो इस पर 25,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इसके अलावा टिगोर पर 45,000 रुपये, पंच पर 15,000 रुपये, अल्ट्रोज पर 65,000 रुपये और नेक्सन पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं नई सफारी और हैरियर पर भी 25,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
Mahindra
महिंद्रा ने भी इस महीने अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। इस महीने बोलेरो पर 1.20 लाख रुपये, स्कॉर्पियो पर 50,000 रुपये और XUV700 पर 40,000 रुपये तक की बचत आप कर सकते हैं। इस डिस्काउंट का फायदा एक्सचेंज, कैश, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज और स्पेशल डिस्काउंट के तहत मिलेगा।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी अलग–अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स पर बेस्ड है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines