Car Discounts in June 2024: एक नई कार खरीदने के लिए जून का महीना आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस समय डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। मारुति सुजुकी से लेकर होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए काफी अच्छे डिस्काउंट की पेशकश की है।
डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 30 जून तक लागू है। सोर्स के मुताबिक अगले महीने कंपनियां एक बार फिर गाड़ियों के दाम बढ़ा सकती हैं। ऐसे में कीमतें बढ़ने से पहले आज ही अपनी पसंदीदा कार बेस्ट प्राइस पर खरीदें…
होंडा ने डिस्काउंट के साथ पेरिस जाने का चांस
जून के महीने में अगर आप होंडा की अमेज, सिटी, या एलिवेट खरीदते हैं तो आपको पूरे 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। होंडा इस डिस्काउंट के जरिये अपनी बिक्री को बढ़ाना चाहती है। साथ ही डिस्काउंट की वजह से ग्राहकों को भी लाभ होगा। होंडा अपनी सेडान कार अमेज पर इस महीने पूरे 76,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
जबकि सेडान कार सिटी पर पूरे 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट उठा सकते हैं। जबकि सिटी हाइब्रिड पर कंपनी की तरफ से 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मिड-साइज़ एसयूवी Elevate पर इस महीने आप 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
MG ने दिया 1.50 लाख का डिस्काउंट
अगर आप इस महीने MG मोटर की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 1.50 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा। इस महीने आप comet EV पर आप पूरे 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा MG ZS EV पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट आपको मिलेगा। Hector पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पपा सकते हैं। Astor की खरीद पर 60 हजार रुपये की बचत आप कर सकते हैं। जबकि Gloster पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। डिस्काउंट में एक्सचेंज बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
Nissan Magnite पर बड़ी बचत
निसान अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite पर इस महीने पूरे 87,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है। Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। मैग्नाइट में 1.0L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह कार एक लीटर में 20 km तक की माइलेज ऑफर करती है। जल्दी ही कंपनी Magnite का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाकी है।
मारुति की कारों पर तगड़ा डिस्काउंट
इस महीने अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। मारुति सुजुकी अपनी छोटी कार Alto K10 पर इस महीने 63,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा वैगन-आर की खरीद पर आप 68,100 रुपये का डिस्काउंट पा सकते है।
मारुति सेलेरियो एक बहुत ही स्टाइलिश कार है। अगर आप इस महीने इसे खरीदते हैं तो आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिल जाएगा। मारुति S-Presso को इस महीने खरीदने पर पूरे 58,100 रुपये का डिस्काउंट का फायदा आपको मिलेगा। इस कार की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: गेम चेंजर साबित हो सकती है बजाज की नई CNG बाइक! अगले महीने होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
14 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
18 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
20 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines