Best Car Discounts: मई के इस महीने कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं। डिस्काउंट में कैश ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। तो अगर आप भी इस वीकेंड एक नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह एक दम अच्छा मौका आपके लिए साबित हो सकता है। बेस्ट डील के साथ नई कार पर आप बचा सकते हैं काफी पैसे।
निसान मैग्नाइट पर 87,000 का डिस्काउंट
निसान Magnite एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अगर आप इस महीने Magnite खरीदने जा रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। कंपनी इस एसयूवी पर पूरे 87,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है।
Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है। मैग्नाइट में 1.0L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह कार एक लीटर में 20 km तक की माइलेज ऑफर करती है।
मारुति ने दिया महा बचत ऑफर
मारुति वैगन-आर पर आप 63,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। फैमिली के लिए यह एक अच्छी कार है। इसके अलावा सेलेरियो पर आपको 58,100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
वहीं मारुति अपनी माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो पर भी 58,100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का डिजाइन और इंजन परफॉरमेंस काफी शानदार है। इसकी कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप कंपनी की छोटी कार Alto K10 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस पर 63,100 रुपये की मचा बचत होगी। कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar और Bolero से आगे निकली Scorpio, फिर बनी No.1
1,14,500 लाख रुपये का डिस्काउंट
होंडा की कारों पर इस महीने आप काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। अगर आप होंडा अमेज खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 96,000 रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिलेगा। इसके अलावा होंडा सिटी eHEV पर आप पूरे 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
जबकि नॉर्मल सिटी पर पूरे 1,14,500 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं Elevate की खरीद पर 55,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। ग्राहक इन डिस्काउंट का लाभ 4-12 मई तक उठा सकते हैं।
MG की कारों पर 1.50 लाख का डिस्काउंट
इस महीने MG मोटर भी अपनी कारों पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। comet EV पर आप पूरे 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा MG ZS EV पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट आपको मिलेगा। Hector पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पपा सकते हैं।
Astor की खरीद पर 60 हजार रुपये की बचत आप कर सकते हैं। जबकि Gloster पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। डिस्काउंट में एक्सचेंज बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 100 साल पूरे होने पर MG ने इन 4 कारों के लिमिटेड एडिशन किये लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
ट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
17 hrs agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
19 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
20 hrs agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
21 hrs agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
2 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
2 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
2 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
2 days agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
3 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines