धनतेरस पर टूटा रिकॉर्ड: Maruti और Hyundai की जबरदस्त कार सेल्स, ऑटो सेक्टर में आई चमक

धनतेरस 2025 पर कार बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई. मारुति सुजुकी ने 50,000 यूनिट्स से ज्यादा की डिलीवरी की, जबकि हुंडई की सेल में 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कीमतों में कमी और फेस्टिव सीजन के जोश ने ग्राहकों को शोरूम तक खींचा. यह ऑटो सेक्टर के लिए अब तक का सबसे मजबूत फेस्टिव सीजन बन गया है.

धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में बंपर बिक्री

धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में बंपर बिक्री.

Record Sales on Dhanteras 2025: इस बार की धनतेरस ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रही. देशभर में कार बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. लोग बड़ी संख्या में नई कारें खरीदने पहुंचे और इसी का नतीजा रहा कि मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की. ऑटो सेक्टर के लिए यह अब तक का सबसे शानदार फेस्टिव सीजन साबित हो रहा है.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने धनतेरस पर धुआंधार बिक्री की है. कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि सिर्फ शनिवार शाम तक 38,500 गाड़ियों की डिलीवरी की जा चुकी थी. दिन के अंत तक यह आंकड़ा 41,000 यूनिट्स तक पहुंचने का अनुमान था. वहीं बाकी करीब 10,000 ग्राहकों को रविवार को गाड़ियां सौंपी जाएंगी. इस तरह दो दिनों में कंपनी की कुल बिक्री 50,000 यूनिट्स के पार जाने की उम्मीद है. पिछले साल धनतेरस पर 41,500 यूनिट्स बिकी थीं, यानी इस बार बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया है.

विज्ञापन

बुकिंग में भी दिखा उत्साह

मारुति सुजुकी के लिए यह पूरा फेस्टिव सीजन बेहद खास रहा है. नवरात्र से शुरू हुए इस दौर में कंपनी को औसतन रोजाना 14,000 बुकिंग्स मिल रही हैं. सितंबर में कीमतों में कटौती के बाद से अब तक कंपनी को 4.5 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं. इनमें से 94,000 बुकिंग छोटी कारों की हैं. यह दिखाता है कि लोग इस बार छोटी और मिड-सेगमेंट कारों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.

हुंडई ने भी दर्ज की बड़ी ग्रोथ

मारुति के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी इस धनतेरस पर शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के सीओओ तरुण गर्ग ने बताया कि वे दो दिनों में लगभग 14,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने की उम्मीद कर रहे हैं. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है. उन्होंने बताया कि स्ट्रॉन्ग मार्केट सेंटिमेंट, फेस्टिव माहौल और टैक्स सुधारों की वजह से बिक्री में तेजी आई है.

विज्ञापन

कीमतों में कमी ने बढ़ाया आकर्षण

22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होने के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कमी की है. इसमें ब्रेजा, ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट जैसी पॉपुलर गाड़ियां शामिल हैं. अब S-Presso कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,49,900 रुपये है. वहीं हुंडई ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत में 2.4 लाख रुपये तक की कटौती की है. सबसे ज्यादा कटौती टक्सन एसयूवी पर की गई है, जबकि क्रेटा की कीमत में भी 38,311 रुपये की कमी की गई है.

फेस्टिव सीजन में बाजार में दिखी जबरदस्त रौनक

इस बार धनतेरस दो दिन में होने से कंपनियों को डिलीवरी का ज्यादा समय मिला. लोग नई गाड़ियों की बुकिंग और डिलीवरी के लिए सुबह से ही शोरूम में लाइन लगाए दिखे. कम कीमतों और आसान फाइनेंसिंग स्कीम्स की वजह से छोटे शहरों से भी बड़ी संख्या में खरीदार सामने आए.

विज्ञापन

धनतेरस 2025 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है. मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की रिकॉर्ड बिक्री ने साफ कर दिया है कि कार बाजार में ग्राहकों का भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है. कीमतों में कमी और मजबूत मांग ने इस फेस्टिव सीजन को इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे सुनहरा बना दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ