Maruti Swift VS Hyundai i20: मिडिल क्लास को कम कीमत पर हाई माइलेज देने वाली कार चाहिए। बाजार में ऐसी कार की डिमांड अधिक होती है जिसकी मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो। इस सेगमेंट में बाजार में दो धांसू कार हैं Swift और Hyundai की i20।
इलेक्ट्रिक में मिलेगी Swift
हुंडई ने हाल ही में अपनी i20 का नया अपडेट वर्जन से पर्दा उठाया है। वहीं, Swift कंपनी की हाई माइलेज कार है। बीते कुछ माह पूर्व इसका सीएनजी वर्जन पेश किया गया है। साल 2024 में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आ सकता है। जानिए इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत।
Maruti Swift
कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सीएनजी में 30.90 km/kg की माइलेज देती है। कार 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस जानदार कार में 90 PS की पावर आती है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलती है। Maruti Swift का पेट्रोल वर्जन 22.38 kmpl की माइलेज देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है।
कार में चार वेरिएंट आते हैं
इस 5 सीटर स्टाइलिश कार का टॉप मॉडल 9.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Maruti Swift में स्टार्ट/स्टॉप बटन आता है। कंपनी इसमें 10 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। इसमें 7-इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
2023 Hyundai i20
इस धाकड़ कार में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। इससे सड़क हादसे का खतरा होने पर सिस्टम चालक को अलर्ट जारी करता है। कार में 1-लीटर पेट्रोल इंजन आता है। इस कार में 118 bhp की हाई पावर मिलती है। Hyundai i20 में ब्लाइंड स्पॉट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस मिलते हैं। कार में 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
कार में रिवाइज्ड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स
कार में 172 Nm का टॉर्क निकलता है। कार में रिवाइज्ड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलाइज अवाइडेंस वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्ट मिलता है। फिलहाल बाजार में मौजूद Hyundai i20 शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये में आती है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
12 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
13 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
15 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines