नई Maruti Swift का बेस मॉडल कितना अलग? खरीदने से पहले देखें खास फीचर्स

नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं।

Swift Lxi

New Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई स्विफ्ट की एक्स शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। यह 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इसके बेस वेरिएंट में कौन-कौन से फीचर्स मिल रहे हैं।

Maruti Swift LXi के फीचर्स

सबसे पहले बता दें नई स्विफ्ट के एंटी लेवल (LXi) वेरिएंट में आपको सुजुकी कनेक्ट और ऑडियो एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। लेकिन इसमें आपको टेकोमीटर, मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 6 एयरबैग्स,  ABS+EBD,हिल होल्ड असिस्ट,रिवर्स पार्किंग सेन्सर्स, स्पीड डोर्स लॉक,हाई स्पेस अलर्ट, लो फ्यूल वार्निंग की-लैस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग, ऑटो-अप/डाउन पावर विंडो, पावर एंड टिल्ट स्टेयरिंग और गियरशिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं ।

नई स्विफ्ट में ये जितने भी फीचर्स ऑफर किये जा रहे हैं ये सब आपकी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। ऑडियो सिस्टम आप अपनी पसंद का बाहर से लगवा सकते हैं। ऐसे में स्विफ्ट का LXi वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी का कहा जा सकता है।

डिजाइन 

नई स्विफ्ट का डिजाइन ठीक-ठाक है लेकिन यह बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं करता। खास तौर पर इसका रियर लुक ‘WOW’  फील देने में असफल रहता है, जबकि पिछला मॉडल (Swift) रियर लुक के मामले में ज्यादा बेहतर नज़र आता था। देखना होगा ग्राहकों को यह कार कितनी पसंद आती है।

इंजन और माइलेज

नई स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।  यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ