Maruti Suzuki Swift Hybrid launch: मारुति सुजुकी इस समय अपनी स्विफ्ट कार के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चर्चा में है। कई बार यह कार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। अगले साल ऑटो एक्सपो 2025 में इसे पेश किया जा सकता है। हाइब्रिड स्विफ्ट की खास बात इसकी माइलेज का होना है। माइलेज इतनी मिलेगी कि आप CNG और EVs को भूल जाएंगे। अभी कुछ समय पहले ही मारुति ने अपनी 4th जनरेश स्विफ्ट (Swift) को लॉन्च किया था, जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं।
Swift Hybrid के जरिये कंपनी का फोकस माइलेज पर ज्यादा रहने वाला है। इस बार एक नई बात सामने आई है… और वो ये है कि जब भी कोई नई टेस्ट की जाती है तो उसे ढका जाता है पर नई हाइब्रिड स्विफ्ट टेस्टिंग के दौरान बिना कवर के थी। यहां तक कि ‘हाइब्रिड’ बैज भी पूरी तरह से दिखाई दे रहा था। लेकिन ड्राइवर के दरवाजे पर एक स्टिकर था, जिस पर लिखा था, “टेस्ट व्हीकल”। आइये जानते हैं इस नई कार में क्या कुछ खास आपको मिलेगा।
इंजन और माइलेज
मौजूदा मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक के 4thजेनरेशन में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। सोर्स के मुताबिक नई स्विफ्ट में माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन पेश किया जा सकता है। ऐसे में स्विफ्ट की माइलेज में इजाफा होना तय हो चुका है। जब से लोगों को स्विफ्ट हाइब्रिड के बारे में पता चला है तब से इसके बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: बस थोड़ा इंतजार! Kia और Toyota की दो नई कारें इस महीने होंगी लॉन्च
35km के पार जाएगी माइलेज ?
नई स्विफ्ट हाइब्रिड को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है जिसकी वजह से इसकी माइलेज करीब 35kmpl तक जा सकती है। भारत से पहले सुजुकी स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेच रही है। नई स्विफ्ट अपने अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह ही भारत में भी कुछ मामूली बदलावों के साथ पेश की जा सकती है।
6 एयरबैग्स
आगामी नई स्विफ्ट सेफ्टी के लिए में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे हैं। इसके अलावा कार का केबिन भी मौजूदा स्विफ्ट वाला होगा। फीचर्स के तौर पर इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्पेस की इसमें कमी देखने को नहीं मिलेगी। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।
क्या करना चाहिए इंतजार ?
इस समय लोग एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो ज्यादा माइलेज ऑफर करे। भारत में इलेक्ट्रिक कारें अभी भी उतनी फ़ास्ट नहीं है जितनी हमें जरूरत है, CNG कारें भी परफॉरमेंस के मामले में डाउन हैं इतना ही CNG भरवाने के लाइट लंबी लाइन में समय बर्बाद होता है। अब ऐसे में हाइब्रिड कारें भविष्य है। बेहतर माइलेज के साथ आपको सेफ गाड़ी भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Mahindra ने दिया 3 लाख का डिस्काउंट, मौका सिर्फ 31 दिसंबर तक
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
10 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
11 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines