---विज्ञापन---

ऑटो

फोर्थ जनरेशन Maruti Swift तैयार, इंजन से लेकर लुक्स तक सब जाएंगे बदल

Maruti Swift में 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों आप्शन मिलते हैं।

Maruti Swift: सुजुकी ने अपना नया Z-Series इंजन तैयार कर लिया है। अनुमान है कि यह Maruti Swift में पेश किया जाएगा। यह नई कार साल 2024 में आएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की फोर्थ जनरेशन Swift तैयार है। यह पहले से अधिक पावर देगी।

कोड नेम Z12

कंपनी की इस नई कर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 3 सिलेंडर इंजन होगा। कंपनी ने इसका कोड नेम Z12 रखा है। इस नए इंजन से कार की माइलेज बढ़ेगी। उम्मीद है कि नई Swift 35 से 40 kmpl के बीच माइलेज देगी। इसमें पहले से अधिक मस्कुलर लुक्स मिलेंगे। इसमें नई ग्रिल  मिलेगी। कार में बड़ी हेडलाइट और अलॉय व्हील मिलेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

49000 हजार का डिस्काउंट

यह नई कार 350 cc से 400 cc तक का पीक टॉर्क देगी। बता दें कंपनी Swift को ईवी में भी लाने पर काम कर रही है। फिलहाल बाजार में मौजूद Maruti Swift पर कंपनी 49000 हजार का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट 31 अक्टूबर 2023 तक है।

268 लीटर का बूट स्पेस

Maruti Swift में 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में  मिलती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों आप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

CNG पर 30.90 km/kg की माइलेज

फिलहाल बाजार में मौजूद कार में 90 PS की पावर मिलती है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है। कार में पेट्रोल पर 22.56 kmpl और CNG मैनुअल में 30.90 km/kg की माइलेज मिलती है।

क्रूज कंट्रोल और ऑटो एसी का फीचर

बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Renault Triber से है। कार में एयरबैग, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और ऑटो एसी का फीचर है। इसमें ड्राइवर सीट पर हाइट एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। कार में पार्किंग सेंसर मिलते हैं।

First published on: Oct 25, 2023 06:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola