New Maruti Swift CNG Variant: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बेलगाम होने की वजह से देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर है। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व सीएनजी वेरिएंट को बनाने में जुट गयी है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अब एक के बाद एक अपने CNG वाहनों को उतार रही हैं। देश की बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी भी अपनी CNG गाड़ी को बाजार में उतारने के लिए तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक मारुति अपनी इस सीएनजी कार को दिसम्बर माह मे पेश करने को तैयार है….
आपको बता दें कि मारुति स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल चार ट्रिम्स में उपलब्ध हैं। ये वेरिएंट्स है LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ खबरों के मुताबिक Maruti Swift के मॉडल VXi और ZXi के साथ कंपनी ने सीएनजी विकल्पों पर की तैयारी कर ली है। आपको ये भी बता दें कि इस कार की अनऑफिशियली प्री बुकिंग भी कंपनी के डीलरशीप ने लेना शुरू कर दी है।
New Maruti Swift CNG Variant की कीमतें…
कंपनी ने जिन दो वेरिएंट को सीएनजी का विकल्प देने की तैयारी की है, उनमें वीएक्सआई वेरिएंट जिसकी कीमत 6.82 लाख रुपये व जेडएक्सआई मैनुअल की कीमत 7.50 लाख रुपये रखी है, जो कि एक्स शोरुम प्राइसेस है।
मारुति स्विफ्ट सीएनजी 1.2 लीटर डुअलजेट के12सी पेट्रोल इंजन के साथ साथ सीएनजी किट के साथ आएगी। CNG मोड में ये हैचबैक 70bhp की पीक पावर और 95Nm का टॉर्क को देने मे सक्षम होगी।
आपको ये भी बता दें कि मारुति के सभी वाहनों एक माइक्रो स्विच दिया होता हैं, जो सीएनजी ईंधन भरने की प्रक्रिया के दौरान गाड़ी को ऑन रखने में मदद करता है।
मारुति के आने वाले मॉडल को लोगो का बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है, और इसी के चलते कंपनी अपने आने वाले सभी वेरिएंट पर तकनीकी रुप से बेहतर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
11 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
16 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
18 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines