Maruti Swift CNG VS Tata Nexon CNG: पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते इन दिनों लोग सीएनजी गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में नई Maruti Swift जेड सीरीज इंजन पावर में लॉन्च की गई है। अब जल्दी ही इसका CNG इंजन भी आएगा। यह कार अपने सेगमेंट में Tata Nexon CNG को टक्कर देगी। टाटा अपनी कार को 27 जून को पेश करेगा। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी की कार CNG वर्जन पर लगभग 32 km/kg तक की माइलेज देगी। वहीं, टाटा अपनी कार में सीएजी के दो सिलेंडर ऑफर करेगा, जिससे इसमें अधिक बूट स्पेस मिलेगा। आइए आपको इस खबर में दोनों गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
दमदार इंजन पावर और स्टाइल
नई Swift को शुरुआती कीमत 6.49 लाख एक्स-शोरूम में पेश किया गया है। इसमें 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन है। यह कार हाई पिकअप देती है, इसमें तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन है। यह कार 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस जबरदस्त कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
नेक्सन में दो सीएनजी सिलेंडर
Nexon CNG में दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे, जिससे इस कार में करीब 300 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। कंपनी अपनी नेक्सन सीएनजी को 27 जून को पेश करेगी। इस कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। कार के टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील और डुअल कलर का ऑप्शन है। फिलहाल बाजार में नेक्सन का पेट्रोल और ईवी दोनों इंजन ऑप्शन आता है। यह पांच सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।
10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
मीडिया रिर्पोर्ट्स के अनुसार नेक्सन सीएनजी का इंजन 100 bhp की पावर और 150 Nm का पीक टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स है, कार में छह एयरबैग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। टाटा की इस कार में 2 स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines