Maruti Swift CNG Launch: भारत में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। मारुति सजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स CNG कारों का निर्माण कर रही हैं। पेट्रोल कारों की तुलना में आज बजी CNG कारों की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। कुछ समय पहले मारुति सुज़ुकी ने अपनी नई स्विफ्ट पेट्रोल जो भारत में लॉन्च किया और आते ही इस कार ने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में अपनी जगह भी बन ली।
स्विफ्ट का पेट्रोल मॉडल 25.75 km तक की माइलेज ऑफर करती है लेकिन अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ला रही है स्विफ्ट का CNG मॉडल जिसकी माइलेज 30km से भी ज्यादा होने की पूरी संभावना है।
30km से ज्यादा रहेगी माइलेज
नई स्विफ्ट CNG में Z सीरीज का 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन मिलेगा। लेकिन पेट्रोल इंजन के मुकाबले CNG वेरिएंट में पावर और टॉर्क ने मामूली सी कमी आ सकती है। फिलहाल पेट्रोल वर्जन में यही इंजन 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है।
इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। मौजूदा नई स्विफ्ट (पेट्रोल) एक लीटर में 24.80 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ये कार 25.75 kmpl की माइलेज देती है। लेकिन सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट का CNG वर्जन 30km/kg से ज्यादा की माइलेज दे सकती है।
संभावित कीमत
नई स्विफ्ट CNG की कीमत, पेट्रोल मॉडल से करीब 90,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। सोर्स के मुताबिक स्विफ्ट CNG वेरिएंट की कीमत 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस समय पेट्रोल स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये तक जाती है। स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।
6 एयरबैग्स
नई स्विफ्ट CNG के डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होंगे। बस एक S-CNG का LOGO कार में लगा दिया जायेगा। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 3 पॉइंट सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स आपको देखने मिलेंगे। स्विफ्ट CNG का सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 Nios CNG और टाटा टियागो CNG से होगा।
28km की माइलेज के साथ Hyundai AURA
भी हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सेडान कार AURA को अब CNG वर्जन में लॉन्च कर दिया है होगा। नई Hyundai AURA Hy-CNG के E वेरिएंट को एक्स शोरूम कीमत 7,48,600 रुपये है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर सीएनजी से होगा। नई Hyundai AURA Hy-CNG E trim में 1.2L Bi-Fuel पेट्रोल इंजन लगा है जो CNG के साथ है।
अब यह इंजन 69 PS की पावर और 95.2 Nm टॉर्क देता है। डेली यूज़ के लिए यह बढ़िया कार साबित हो सकती है क्योंकि यह 28.4 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। AURA Hy-CNG E trim में न ही पावर की कमी आपको महसूस होगी और न ही माइलेज में कमी आएगी। जो लोग कार से रोजाना ऑफर जाते हैं उनके लिए यह कार वैल्यू फॉर मनी साबित होगी।
अगर आप एक ऐसी CNG कार की तलाश में जिसमें स्पेस की कमी न हो, वो सभी जरूरी फीचर्स भी शामिल हो डेली यूज़ के लिए फायदेमंद हो और कीमत भी आपके बजट में हो तो Hyundai की नई AURA Hy-CNG आपके लिए ही है।
यह भी पढ़ें: Mercedes Benz EQS 680 Maybach भारत में हुई लॉन्च
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines