नई Maruti Swift को Toyota की यह कार दे रही टक्कर, CNG इंजन, 28 की माइलेज

नई Maruti Swift में जेड सीरीज 1.2 लीटर का इंजन है, कंपनी जल्द इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी देने वाली है। कार में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

2024 maruti swift

Maruti Swift camparision Toyota Taisor details in hindi: हैचबैक सेगमेंट में हाल ही में मारुति सुजकी ने इंडिया में अपनी स्टाइलिश कार Maruti Swift का नया वर्जन लॉन्च किया है। आंकड़े बताते है कि लोगों को यह कार काफी पसंद आ रही है, बीते दो हफ्ते में कंपनी को इसकी 10000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

विज्ञापन

नई Swift में जल्द ही सीएनजी इंजन भी अवेलेबल होगा। इस कार को बाजार में Toyota की Urban Cruiser Taisor टक्कर दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Taisor के टर्बों वेरिएंट की सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है।

विज्ञापन

Toyota Taisor में एलईडी लाइट मिलती हैं

Toyota Taisor में हाई पावर 1.2 लीटर का इंजन मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें रियर सीट पर बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड एंकरेज दिया गया है। कार में अलॉय व्हील और बड़ी हेडलाइट दी गई हैं, जो इसके लुक्स को अन्य गाड़ियों से अलग करते हैं।

विज्ञापन

सीट बेल्ट रिमांइडर और एडवांस फीचर्स

कार का सीएनजी इंजन 10.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार लगभग 28.5 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। लॉन्ग रूट के लिए यह हाई परफॉमेंस कार है जिसमें 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर आता है, यह कार दो ट्रांसमिशन में ऑफर की जार ही है।

Maruti Swift Fourth generation

विज्ञापन

नई Maruti Swift में 1.2 लीटर का इंजन

नई Maruti Swift की बुकिंग 1 मई से शुरू की गई थी, इस कार को 9 मई को लॉन्च किया गया था। कार में नया जेड सीरीज 1.2 लीटर का इंजन है। कंपनी जल्द इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी देने वाली है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल पर यह कार 26 kmpl की माइलेज देती है वहीं, सीएनजी पर यह 34km/kg की माइलेज देगी।

6 वेरिएंट और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

Maruti Swift शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कार 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देती है। इसमें 6 वेरिएंट आते हैं और कार में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल कलस्टर दिया गया है। कार में एलईडी हेडलाइट और छह एयरबैग मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ