वैगन आर की पिछले महीने 17,175 यूनिट्स की बिक्री हुई, और यह कार मारुति की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जबकि Ertiga की पिछले महीने 16,804 यूनिट्स की बिक्री और यह मारुति की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। इतना ही नहीं 16,546 यूनिट्स की बिक्री करके ब्रेजा चौथे नंबर पर और 15,460 यूनिट्स की बिक्री करके डिजायर पांचवे नंबर पर जगह बनाने में सफल रही तो वहीं 17,746 यूनिट्स की बिक्री करके स्विफ्ट ने एक बार फिर पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
स्विफ्ट बनी मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार का डिजाइन ठीक है लेकिन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाता। इस कार में फीचर्स काफी बढ़िया मिल जाते हैं जबकि स्पेस की इस कार में कोई कमी नहीं है।
परफॉरमेंस के लिए स्विफ्ट में नया Z सीरिज का पेट्रोल इंजन लगा है जो 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं अब इस इंजन से 14% ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
माइलेज की बात करें तो यह मैन्युअल गियरबॉक्स पर 24.8kmpl की माइलेज और AMT पर 25.75 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए स्विफ्ट 6 एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स लगे हैं। स्विफ्ट CNG में भी उपलब्ध है जो 33km का माइलेज देती है।
माना जा रहा है कि कंपनी स्विफ्ट का हाइब्रिड मॉडल लेकर आ रही है। नए मॉडल शानदार माइलेज ऑफर करेगा। डेली यूज़ के लिए कार काफी बेहतर साबित हो सकती है। लेकिन हाइब्रिड स्विफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा रह सकती है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने किया स्टॉक क्लियर, 4 लाख का दिया बंपर डिस्काउंट, जानिए किस मॉडल पर होगी कितनी बचत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
8 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
10 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
11 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
13 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines