हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maruti की इस कार ने तोड़ दी Punch और Hyundai i10 की कमर, 30 की माइलेज और 6 लाख कीमत

विज्ञापन
Maruti Swift

Maruti Swift affected the sales of Punch and Hyundai i10: इंडियन कार बाजार में मिड साइज फैमिली कार की हाई डिमांड है। इस सेगमेंट में 10 लाख से कम कीमत की कार और 25 kmpl से अधिक माइलेज देने वाली कारें अधिक पसंद की जाती हैं। वहीं, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग इस सेगमेंट में लोग सीएनजी गाड़ियों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

बाजार में मिलते हैं दो ट्रांसमिशन 

इस सेगमेंट में मारुति की एक धाकड़ कार है Maruti Swift. यह क्यूट कार CNG पर लगभग 30.90 km/kg की माइलेज देती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। कंपनी यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में अपनी इस हैचबैक कार को ऑफर कर रही है।

Maruti Swift

विज्ञापन

अगस्त में 18653 यूनिट्स की सेल 

आंकड़ों पर गौर करें तो बीते तीन माह में लगातार इस कार की सेल बढ़ी है। बीते जून 2023 में Swift के 15955 यूनिट्स की सेल हुई। इसके बाद जुलाई 2023 में इसके 17896 यूनिट्स की बिक्री हुई। इतना ही नहीं बीते
अगस्त 2023 में इसके 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

आने वाला है नया अपडेट वर्जन

कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल पर यह कार 22.38 kmpl की माइलेज देती है। साल 2024 में कंपनी इस कार का नया अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाली है। सड़क पर यह धांसू कार 90 PS की पावर जेनरेट
Maruti Swift के सीएनजी वेरिएंट में 77.5 PS की पावर मिलती है।

विज्ञापन

Maruti Swift

कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स

कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार पेट्रोल पर 113 Nm का टॉर्क देती है। वहीं, सीएनजी पर यह कार 98.5 Nm का पीक टॉर्क देती है। कंपनी की यह 5 सीटर कार है, इसका टॉप मॉडल 9.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।

विज्ञापन

कार में 7-इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 7-इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है। Maruti Swift में 268 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में क्रूज कंट्रोल और डुअल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं। बाजार में इसके LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ चार वेरिएंट आते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola