Maruti Suzuki: Maruti Suzuki India वर्तमान में दो मल्टीपरपज वाहन (MPVs) बेचती है। इनमें Ertiga और XL6 शामिल है। एर्टिगा लंबे समय से 7 सीटर कारों के सेगमेंट में टॉप रही है और वहीं, XL6 ने प्रीमियम विकल्प के रूप में सफलतापूर्वक खुद के लिए एक जगह बनाई है। हालांकि, कंपनी अब एक नई कार Invicto पेश करने की तैयारी कर रही है। जो कि कंपनी का प्रमुख मॉडल होगा।
मारुति सुजुकी Invicto टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित है। यह Maruti Suzuki Baleno-Toyota Glanza, Maruti Suzuki Vitara Brezza-Toyota Urban Cruiser और Maruti Suzuki Grand Vitara-Toyota Urban Cruiser Hyryder के बाद भारत में दोनों कंपनियों द्वारा साझा किया जाने वाला चौथा मॉडल है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो की बुकिंग
इनविक्टो की बुकिंग 19 जून से शुरू होगी।
मारुति सुजुकी इनविक्टो कब होगी लॉन्च
इस Invicto को भारत में 5 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
मारुति सुजुकी इनविक्टो की कीमत
उम्मीद है कि इनविक्टो की कीमत 18 लाख रुपये से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी।
मारुति सुजुकी इनविक्टो का इंजन और ट्रांसमिशन
Invicto में शायद वही इंजन ऑप्शन मिलेंगे जो Innova Hycross में मिलते हैं। लैटर में 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल इंजन है, जो 174PS की अधिकतम शक्ति और 205Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है और इसे CVT ऑटोमैटिक के साथ पेश किया जाएगा।
वहीं, सेल्फ-चार्जिंग मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ एक 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल इंजन भी है, जो 186PS की संयुक्त अधिकतम शक्ति को 188Nm पर इंजन टॉर्क और 206Nm पर मोटर टॉर्क के साथ जुड़ता है और इसे ई-ड्राइव सेकेंटिअल शिफ्ट के साथ पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
13 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
14 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
16 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines