इनोवा और किआ कैरेंस की सिट्टी पिट्टी गुम करने आ रही मारुति की यह SUV कार, जानें कीमत

Maruti suzuki XL7

Maruti suzuki XL7

विज्ञापन

SUV: मारुति सुजुकी की बिग एसयूवी कार XL7 के इंडिया में पेश होने की तैयारी है। फिलहाल यह कार ग्लोबल मार्केट में पहले से उपलब्ध है। यह कार बाजार में पहले से मौजूद टोयोटा इनोवा और किआ कैरेंस को टक्कर देगी। यह 6 सीटर सेगमेंट कार है।

1.5-लीटर K15B माइलेज हाइब्रिड पेट्रोल इंजन

फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.5-लीटर K15B माइलेज हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ड्राइव का विकल्प होगा। यह 5-स्पीड ट्रांसमिशन कार है।

Advertisment

सेकेंड रो में 3 पैसेंजर और थर्ड रो में 2 पैसेंजर के लिए सीट

अनुमान है कि इंडियान में यह शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। इस कार में आगे 2 पैसेंजर, सेकेंड रो में 3 पैसेंजर और थर्ड रो में 2 पैसेंजर के लिए सीट लगाई गई हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट, फॉग लैम्प और डीआरएल होंगे।

सीएनजी वर्जन भी आएगा

पहले पेट्रोल वर्जन पेश करने के बाद संभावना है कि कंपनी इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च करेगी। इसमें एयर-कॉन वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम, क्लाइमेट (ऑटोमैटिक) कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के लिए टचस्क्रीन, कूल्ड कप होल्डर जैसे फीचर्स होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ