---विज्ञापन---

अरे, यह क्या हो गया? Renault की इस कार से Maruti रेस में हारी, जानें डिटेल्स

Maruti Suzuki xl6 vs Renault Triber: इंडियन कार बाजार में पिछले कुछ सालों से SUV Cars का क्रेज लोगों में बढ़ा है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियां भी नई-नई 7 सीटर कार बना रही हैं। फरवरी 2023 में इस सेगमेंट में Renault Triber ने कमाल कर दिखाया है। दरअसल, पिछले महीने Maruti Suzuki की दो […]

Maruti Suzuki xl6 vs Renault Triber: इंडियन कार बाजार में पिछले कुछ सालों से SUV Cars का क्रेज लोगों में बढ़ा है। ऐसे में कार निर्माता कंपनियां भी नई-नई 7 सीटर कार बना रही हैं। फरवरी 2023 में इस सेगमेंट में Renault Triber ने कमाल कर दिखाया है। दरअसल, पिछले महीने Maruti Suzuki की दो कारों का दबदबा 7-सीटर सेगमेंट में कम हो गया।

maruti ertiga तीसरे नंबर पर रही

आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि पिछले महीने की बिक्री ग्राफ में maruti ertiga तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और XL6 नौवें स्थान पर रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉप-10 की लिस्ट में सबको चौंकाते हुए 8वें नंबर पर Renault Triber रही है। इस कार को 27% की ईयरली ग्रोथ मिला है।

---विज्ञापन---

XL6 की 1,196 यूनिट कम बिकीं

लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक पिछले महीने maruti Suzuki xl6 XL6 की 2,108 यूनिट बिकीं। फरवरी 2022 में ये आंकड़ा 3,304 यूनिट का था। यानी 36% की ईयरली डिग्रोथ के साथ XL6 की 1,196 यूनिट कम बिकीं। वहीं, Renault Triber की पिछले महीने 3,056 यूनिट बिकीं। फरवरी 2022 में ये आंकड़ा 2,397 यूनिट का था। यानी इसकी 27% की ईयरली ग्रोथ के साथ 659 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, XL6 और Triber में 948 यूनिट का अंतर रहा। इन आंकड़ों से पता चलता है कि Triber की मार्केट में डिमांड XL6 से ज्यादा रही।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2023 02:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola