Maruti WagonR Waltz Limited Edition: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक कार वैगन आर का नया WagonR Waltz लिमिटेड इडिशन पेश किया है। इस नये एडिशन में स्टाइल और एडवांस्ड फीचर को भी शामिल किया गया है। वैगन-आर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है। आइयें जानते हैं इस कार के फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में…
Maruti WagonR Waltz Limited Edition के फीचर्स
मारुति सुजुकी की WagonR Waltz एडिशन में 6.2-इंच टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें फ्रंट क्रोम ग्रिल दी गई है, इसके अलावा इसमें फॉग लैंप, व्हील आर्च क्लैड्डिंग, बंपर प्रोटेक्टर, साइड स्कर्ट और बॉडी साइड मोल्डिंग जैसे फीचर्स दिए गये हैं। कार के केबिन में नए डिजाइन वाले फ्लोर मैट मिलते हैं। इतना ही नहीं नई सीट कवर, नया टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, सिक्योरिटी सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ इंटीरियर स्टाइलिंग किट भी दी गई है। ये सभी फीचर्स वैगन-आर को थोड़ा हटकर और अलग बनाते हैं ।
Maruti WagonR Waltz Limited Edition: इंजन और पावर
इंजन की बात करने तो वैगन-आर के इस एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है । इस कार में भी आपको 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K- सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ है। साथ ही यह 1.0-लीटर पेट्रोल मोटर के साथ CNG वैरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और AMT से के साथ आते हैं, जबकि इसके CNG वेरिएंट में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESC और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti WagonR Waltz Limited Edition: कीमत
मारुति वैगनआर वाल्ट्ज लिमिटेड एडिशन को तीन वेरिएंट में लाया गया है, जो Lxi, VXi और ZXi है। इस स्पेशल एडिशन की कीमत 5.65 लाख रुपये है। अब देखना होगा भारत में इस कार को कितना पसंद किया जाता है ।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
9 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines