देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारें इस महीने (अप्रैल) से अपनी कारों में 4% तक का इजाफा कर दिया है। ऐसे में अगर आप वैगन-आर ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आपको अब जेब ढीली करनी होगी। कारों की कीमतों में हुए इजाफे के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, ऑपरेशनल खर्च, रेगुलेटरी बदलाव और फीचर्स एडिशन को वजह बताया गया है। हर आल की तरह इस बार भी अप्रैल से नई गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है।
22500 रुपये महंगी हुई वैगन-आर
इस महीने वैगन आर खरीदने पर आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस कार की खरीद पर आपको 22500 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार को CNG में भी आप खरीद सकते हैं।
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति सुजुकी वैगनआर वित्तीय वर्ष 24-25 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बन गई है. पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कार की कुल 1,98,451 यूनिट बिकी हैं. इतना ही नहीं मारुति सुजुकी वैगनआर लगातार 4 साल से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 में से 1 कार खरीदार वैगनआर को पसंद करता है।
दो इंजन ऑप्शन
Maruti Suzuki Wagon-R में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। वैगन–आर में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलता है। CNG पर यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसलिए फैमिली क्लास को यह काफी पसंद आती है।
फीचर्स
Wagon R में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। इस कार में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग बहुत ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं। सामान रखने के लिए भी इसमें खूब जगह मिल जाती है।
यह भी पढ़ें: Family के लिए सबसे भरोसेमंद स्कूटर, सामान रखने के लिए मिलेगी खूब जगह
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines