Maruti WagonR Discount: फ़रवरी के महीने में कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट चौंका रहा है। एक तरफ कारें महंगी हो रही हैं, पुराना स्टॉक क्लियर नहीं हो रहा है। ऐसे में भारी-भरकम डिस्काउंट की मदद से कारों की बेचने की कोशिश जारी है। मारुति सुजुकी भी अपनी कारों पर इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस समय कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार वैगन-आर के पुराने स्टॉक को क्लियर कर रही है। अगर आप भी वैगन-आर को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
Maruti Wagon R पर 48,100 का डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी अपनी वैगन-आर कार पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी इस पर 48,100 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। ये डिस्काउंट इस कार के MY 2024 और MY 2025 मॉडल पर दे रही है। ग्राहक इस ऑफर का फायदा 28 फरवरी तक उठा सकते हैं। इस महीने आप वैगन-आर पर बड़ी बचत का सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं Wagon R की कीमत और फीचर्स पर।
इंजन और पावर
परफॉरमेंस के लिए Wagon-R में 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा वैगन–आर CNG में भी उपलब्ध है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। दोनों ही इंजन हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। फैमिली क्लास को Wagon-R इसलिए पसंद आती है क्योंकि इसमें अब स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए भी इसमें खूब जगह मिल जाती है।
कीमत और फीचर्स
मारुति सुजुकी Wagon R की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है। इस गाडी में स्पेस की कोई कमी नहीं है। 5 लोग बहुत ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं। सिटी में इसे ड्राइव करना काफी आसान बनता है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। छोटी फैमिली के लिए यह एक परफेक्ट कार है।
यह भी पढ़ें: Best Family Scooters: पूरी फैमिली के लिए परफेक्ट हैं ये स्कूटर, सामान रखने की भी टेंशन खत्म
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
34 mins agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
20 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines