भारत में इस कई कारें मौजूद हैं लेकिन कुछ ही कारें ऐसी होती हैं जिनकी सबसे ज्यादा होती है क्योंकि ग्राहक उन्हें खरीदने पर मजबूर होते हैं। बीते एक साल में यानी वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान कई कारें बिकी हैं लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की वैगनआर ग्राहकों की पहली पसंद बनी है और इस कार ने बिक्री के मामले में टाटा पंच को भी पीछे छोड़ दिया है। वैगन-आर की 1.98 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा पंच बीते वित्त में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसे 1,96,572 ग्राहकों ने खरीदा। अगर आप भी देश की बेस्ट सेलिंग कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको वैगन-आर की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं..
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी Wagon-R में 1.0L और 1.2L के पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा वैगन-आर CNG में भी आपको मिलती है। यह कार 34.04 km/kg की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। दोनों ही इंजन हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। फैमिली क्लास को Wagon-R इसलिए पसंद आती है क्योंकि इसमें अब स्पेस काफी बढ़िया मिल जाता है। सामन रखने के लिए भी जगह की कोई दिक्कत नहीं है।
कीमत और फीचर्स
Wagon R में स्पेस काफी शानदार है। सिटी में इसे ड्राइव करना काफी आसान बनता है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह स्मार्टफोन नेविगेशन और 4-स्पीकर्स के साथ प्रीमियम साउंड से लैस है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। इस कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से लेकर 7.25 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: 20,000 ग्राहकों ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
त्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
23 mins agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines