Maruti Victoris vs Creta vs Seltos: मारूति ने हाल ही में अपनी नई मिड-साइज SUV विक्टोरिस पेश की है, जो सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और ज्यादा स्पेस के साथ आ रही है। मारुति ने इसे नेक्सा लाइनअप में शामिल किया है, ताकि प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट किया जा सके।
हुंडई क्रेटा सेगमेंट की किंग
हुंडई क्रेटा लंबे समय से मिड-साइज SUV सेगमेंट की लीडर रही है। इसका डिजाइन मॉडर्न है और इसमें फीचर्स की भरमार मिलती है। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी टेक्नोलॉजी क्रेटा को अभी भी पॉपुलर बनाए हुए हैं।
किआ सेल्टोस-स्टाइल और टेक का कॉम्बो
किआ सेल्टोस स्टाइलिश लुक और हाई-टेक फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन, बोस साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं। सेल्टोस यंगस्टर्स और टेक-लवर्स के बीच खास पहचान बना चुकी है।
इंजन और परफॉर्मेंस
- विक्टोरिस: मारुति इसमें हाइब्रिड और पेट्रोल इंजन ऑप्शन दे सकती है, जिससे माइलेज क्रेटा और सेल्टोस से बेहतर होने की उम्मीद है।
- क्रेटा: इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मौजूद हैं, साथ ही ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स मिलते हैं।
- सेल्टोस: इसमें भी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स मिलते हैं, और टर्बो पेट्रोल इंजन परफॉर्मेंस के मामले में सबसे पावरफुल माना जाता है।
फीचर्स की टक्कर
- विक्टोरिस: सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 360 कैमरा और कनेक्टेड कार टेक की उम्मीद।
- क्रेटा: ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी।
- सेल्टॉस: हेड-अप डिस्प्ले, बोस ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS फीचर्स।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
- मारुति विक्टोरिस की कीमत करीब 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
- हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख है और टॉप वेरिएंट 20 लाख रुपये तक जाता है।
- किआ सेल्टोस, की कीमत 10.90 लाख से शुरू होकर 19.80 लाख तक जाती है।
माइलेज-किस SUV में ज्यादा बचत?
विक्टोरिस का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका माइलेज माना जा रहा है। कंपनी इसमें हाइब्रिड इंजन ऑप्शन देती है। जिससे यह क्रेटा और सोल्टोस की तुलना में ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी देगा। अनुमान है कि का माइलेज 20-22 kmpl तक हो सकता है।
वहीं, हुंडई क्रेटा का पेट्रोल वेरिएंट करीब 16-17 kmpl और डीजल वेरिएंट लगभग 20 kmpl का माइलेज देता है। किआ सेल्टोस का माइलेज भी लगभग यही रेंज कवर करता है। यानी अगर आप माइलेज और फ्यूल सेविंग को प्राथमिकता देते हैं, तो विक्टोरिस इस मुकाबले में आगे नजर आती है।
अगर आप माइलेज और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो मारुति विक्टोरिस आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है। अगर आपको टेक्नोलॉजी और फीचर-लोडेड SUV चाहिए, तो हुंडई क्रेटा बेहतर रहेगी। वहीं, अगर आपका फोकस स्टाइल और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर है, तो किआ सल्टोस आपके लिए बेस्ट चॉइस होगी।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines