Maruti Suzuki Upcoming Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी नई कारों के साथ बाजार में एंट्री करने जा रही है। इस बार कंपनी पहली बार EV सेगमेंट में भी अपना नया मॉडल लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं बड़ी फॅमिली को ध्यान में रखते हुए एक 7 सीटर कार को भी लॉन्च किया जाएगा। अगर आप मारुति सुजुकी की नई कार का इन्तजार कर रहे हैं तो थोड़ा इन्तजार कीजिये क्योंकि अब आ रहे हैं।
Maruti Suzuki EVx
मारुति सुजुकी पहली बार भारत में EV सेगमेंट में नई EVx के साथ उतरने जा रही है। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी में होने वाले Bharat Mobility में लॉन्च किया जाएगा।
इससे पहले कंपनी की ओर से इसके कांसेप्ट मॉडल को जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। खास बात यह है कि यह एसयूवी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। नई Maruti EVx एक 5 सीटर SUV होगी जो कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगी।
Maruti Suzuki Grand Vitara 7 Seater
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अभी तक 5 सीटर में आ रही है लेकिन जल्दी ही पूरी फैमिली एक साथ इसमें सवारी करेगी। जी हां सोर्स के मुताबिक मारुति, ग्रैंड विटारा का 7 सीटर वर्जन अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी में इसे Y17 कोड नेम दिया है। डिजाइन के मामले में यह ग्रैंड विटारा की तरह ही होगी लेकिन इसमें तीन रो सीट का ऑप्शन दिया जाएगा। जल्द ही इस नए मॉडल को लेकर अन्य डिटेल्स भी सामने आएगी।
Maruti Suzuki Compact MPV
मारुति सुजुकी एक और कॉम्पैक्ट 7 सीटर एमपीवी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। नए मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। इसमें 1.2L का Z सीरीज पेट्रोल इंजन मिल सकता है। सोर्स के मुताबिक नए मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
लेकिन मारुति सुजुकी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। नए मॉडल में काफी कुछ फीचर्स मौजूदा नई स्विफ्ट से लिए जा सकते हैं। नए मॉडल कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Fronx Facelift
मारुति सुजुकी की क्रॉसओवर एसयूवी Fronx भारत में खूब बिकती है। यह अपने डिजाइन की वजह से ग्राहकों को काफी पसंद आती है। अब कंपनी Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल अगले साल लॉन्च करने जा रही है।
सोर्स के मुताबिक नए मॉडल को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। नए मॉडल को हाइब्रिड तकनीक के साथ उतारा जा सकता है और जिसकी वजह से यह 30km तक की माइलेज ऑफर करेगी। माना जा रहा है कि स्ट्रोंग हाइब्रिड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रह सकती है।
यह भी पढ़ें: सावधान! कार डीलर्स नई कार की ऑन रोड कीमत पर ऐसे लूटते हैं!
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
12 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
15 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
17 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines