Maruti Suzuki Upcoming Cars: मारुति सुजुकी ने भारत में कारों का नया सेगमेंट लॉन्च करने की तैयारी में है. पेट्रोल कारों तक सीमित रहने वाली मारुति अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी बड़ा दांव खेलने जा रही है. आने वाले कुछ महीनों में कंपनी तीन ऐसी कारें लॉन्च करने वाली है, जो सेगमेंट में हलचल मचा सकती हैं. इनमें एक फुल इलेक्ट्रिक SUV, एक अपग्रेडेड बेस्टसेलर और एक दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कार शामिल है. आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की आने वाली तीन कारों के बारे में हर जानकारी…
Maruti Suzuki e-Vitara
मारुति की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara को 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है. ये कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है, जिसे इसी साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था. इसका प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर प्लांट में किया जा रहा है. यह गाड़ी सीधे Hyundai Creta EV, Tata Harrier EV और MG Windsor EV जैसी कारों को टक्कर देगी.
e-Vitara के फीचर्स और रेंज
e-Vitara SUV में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग, 10-वे पावर ड्राइवर सीट और फिक्स्ड ग्लास सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. बैटरी की बात करें तो यह 49 kWh और 61 kWh दो ऑप्शन में आएगी. कंपनी का दावा है कि बड़े बैटरी पैक के साथ यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है.
Maruti Suzuki Brezza Facelift
मारुति की इस गाड़ी 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस कार के अपडेट में इसकेच फ्रंट लुक में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. साथा ही इसके फीचर्स को भी और अपेडट और बेहतर किया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि इस गाड़ी को लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ उतारा जाएगा.
Brezza Facelift का इंजन और गियरबॉक्स
अगर इंजन की बात की जाए तो नई ब्रेजा मौजूदा मॉडल जैसी ही रहने वाली है. इसमें 1.5 लीटर का K15C पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 102 बीएचपी की ताकत और 137 एनएम का टॉर्क देता है. वहीं ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रहेगा.
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
साथ ही मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV फ्रॉन्क्स को भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट और दावों के मुताबिक यह पहला मॉडल होगा, जिसमें कंपनी का खुद का डेवलप किया गया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. इसके 2026 के बीच तक लॉन्च होने की उम्मीद है.
Fronx Hybrid का माइलेज और टेक्नोलॉजी
Fronx Hybrid से 35Kmpl से ज्यादा माइलेज मिलने की उम्मीद है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बना देगा. इसके साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी के मिलने की भी संभावना है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S: जानें 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के टॉप-5 फीचर्स, जो कर देंगे इम्प्रेस
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
8 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
9 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines