Maruti Suzuki e Vitara: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली e Vitara से पर्दा उठा लिया है। यह मेड इन इंडिया मॉडल है पर इसका डिजाइन जापान में किया है। डिजाइन आपको कंपनी की ही फ्रोंक्स की याद दिलाएगी। साइज़ कॉम्पैक्ट है। इसमें 18 इंच के बड़े एलाय व्हील्स मिलते हैं और इनका डिजाइन भी अन्य इलेक्ट्रिक कारों जैसा ही है। इलेक्ट्रिक विटारा का लॉन्च कब तक होगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
कॉम्पैक्ट साइज़, ठीक-ठाक स्पेस
नई e Vitara का साइज़ कॉम्पैक्ट है लेकिन यह स्टाइलिश भी है। इसकी लम्बाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm और उंचाई महज 1,635mm है। जबकि इसका ग्राउंड क्लेरेंस 180mm है।इसमें स्पेस ठीक-ठाक मिल जाता है लेकिन पीछे बैठने वालों के लिए सीटें बहुत अच्छी नहीं है। थाई सपोर्ट, हेड रूम और लेग रूम की दिक्कत इसमें हो सकती है। कार का डैशबोर्ड ठीक ठाक डिजाइन किया है लेकिन नयापन नहीं है। यह काफी बिजी है।
फुल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज
बैटरी और रेंज की बात की जाए तो नई e Vitara में 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक मिल सकते हैं, जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, 3 ड्राइविंग मोड्स (Eco, Normal and Sport) सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
5 लोगों के बैठने की जगह
नई e Vitara के डिजाइन को इसके पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग रखा जाएगा। e Vitara को हियरटेक्ट ई-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसके फ्रंट और रियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। नई e Vitara में नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील लगा है। एक ट्विन स्क्रीन लेआउट है और एक नया ड्राइव सेलेक्टर भी दिया गया है।
इलेक्ट्रिक विटारा में ‘ALLGRIP-e’ नाम का इलेक्ट्रिक 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से इसे ऑफ रोड पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा। मारुति e Vitara का प्रोडक्शन सुजुकी मोटर गुजरात में किया जा सकता है। इस गाड़ी की बिक्री Nexa सेल्स आउटलेट्स के साथ आ सकती है। कंपनी इसे 17-20 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025 में Tata Sierra EV और Harrier EV से उठेगा पर्दा, 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
14 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
18 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
19 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines