December Car Discount 2024: इस महीने नई कार खरीदने पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। कार कंपनियां अपने स्टॉक को क्लियर करने के लिए हैवी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और MG समेत कई कार कंपनियां शानदार ऑफर देने लगी हुई हैं। इस वीकेंड अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर आप कर सकते हैं बड़ी बचत…
Toyota Taisor
इस महीने Toyota Taiso पर आप पूरे एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Taiso की कीमत 7.74 लाख रुपये से शुरू होती है। टोयोटा टेजर के स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें, तो ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। ये इंजन 90 hp की पावर मिलती है। इस इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मौजूद हैं। डिजाइन, स्पेस और फीचर्स के मामले में यह आपको जरूर पसंद आएगी।
Maruti Grand Vitara
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम एसयूवी ग्रैंड विटारा पर इस महीने काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस एसयूवी की कीमत 13.15 लाख रुपये से लेकर 19.93 लाख रुपये तक जाती है। फिलहल इस कार पर पूरे 1.5 लाख रुपये तक की बद्दी कर सकते हैं। ग्रैंड विटारा पर मिलने वाला यह डिस्काउंट सिर्फ इसी महीने तक ही रहेगा। कहने का मतलब 31 दिसंबर से पहले आप इस गाड़ी को बेस्ट ऑफर्स का साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की 7 करोड़ की लग्जरी Vanity Van के आगे 5 स्टार होटल भी फेल!
Maruti Jimny
दिसंबर महीने में Maruti Suzuki Jimny पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस महीने इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी अच्छा डिस्काउंट इस पर मिलेगा। Jimny पर 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट काफी समय से चल रहा है। फेस्टिव सीजन में भी ऐसा ही डिस्काउंट दिया गया था पर ग्राहकों को लुभाने में असल रहा। Maruti Jimny 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत में आती है।
MG Hector
MG हेक्टर एक दमदार SUV है और इस पर आपको 2 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस प्रीमियम लुक वाली कार की कीमत 14 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल किये गये हैं। अगर आप लंबी यात्रा करना पसंद करते हैं तो Hector आपको पसंद आ सकती है। यह एक आरामदायक SUV है।
महिंद्रा XUV400
इस महीने अगर आप महिंद्रा XUV400 को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 3.1 लाख रुपये तक छूट का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट सिर्फ XUV400 के टॉप-स्पेक EL Pro वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mahindra XUV400 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये से 17.69 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़ें: Mercedes की 386 कारों में आग लगने का खतरा! कंपनी ने वापस मंगवाई कारें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
17 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
18 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
23 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines