Maruti Suzuki upcoming SUVs: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी है। अब कंपनी अपनी दो नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक मारुति एक नई 5-सीटर एसयूवी पर काम कर रही है। नया मॉडल मौजूदा ग्रैंड विटारा से नीचे आएगा, यानी इसकी कीमत कम हो सकती है। लेकिन इसका साइज़ लंबा हो सकता है। अब चूंकि यह किफायती होगी इसलिए इसे नेक्सा शोरूम की जगह एरिना चैनल के जरिये बेची जायेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल कमर्शियल सेगमेंट में आएगा।
कैसा होगा इंजन
परफॉरमेंस के लिए नए मॉडल में ग्रैंड विटारा वाला 1.5-लीटर का माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। नए मॉडल का नाम “एस्कुडो” हो सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक फाइनल नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही इसके नाम का भी खुलासा हो सकता है।
कितनी होगी कीमत
उम्मीद जताई जा रही है कि नए मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस गाड़ी को कई बार देखा जा चुका है, और तस्वीरों के हिसाब से इसके डिजाइन के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है कि नए मॉडल के डिजाइन में ग्रैंड विटारा और ई विटारा की झलक देखने को मिल सकती है।
प्रीमियम इंटीरियर
नए मॉडल के इंटीरियर में ग्रैंड विटारा और ब्रेज़ा की झलक देखने को मिलेगी। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी। नए मॉडल में CNG वर्जन आने की भी उम्मीद है।
ई विटारा की तैयारी
इस साल फेस्टिव सीजन के आस-पास मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक विटारा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे तीन ट्रिम में पेश किया जायेगा। नए मॉडल को 48.8 kWh पैक और 61.1 kWh बैटरी पैक के साथ लाया जायेगा। छोटी और लंबी दूरी के हिसाब से ये मॉडल तैयार किये जायेंगे।
500km की चार्ज
ई- विटारा सिंगल चार्ज में 500km तक की रेंज ऑफर कर सकती है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा BE 6, और हुंडईक्रेटा EV से होगा। मारुति की तरफ से अभी तक इस मॉडल की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सोर्स के मुताबिक इसे 18 लाख की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: टाटा की सबसे सस्ती कार हुई महंगी, ग्राहकों की जेब होगी इतनी ढील
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
10 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
12 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
13 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines