Maruti Suzuki Upcoming cars: मारुति सुजुकी इस समय अपनी दो नई कारों को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं फेसलिफ्ट डिजायर (Dzire) और फ्रोंक्स (Fronx) के बारे में। ये दोनों ही कारें अपने-अपने सेगमेंट में बेहद पॉपुलर हैं साथ ही इनकी बिक्री भी काफी बढ़िया रहती है। 4 नवंबर को नई डिजायर फेसलिफ्ट से पर्दा उठेगा। जबकि फ्रोंक्स को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।
Maruti Dzire Facelift:डिजाइन लेकर इंजन में बड़े बदलाव
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी अब नई डिजायर फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Dzire) को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से नई डिजायर के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन सोर्स के मुताबिक 4 नवंबर को डिजायर से पर्दा उठ सकता है।फेसलिफ्ट डिजायर के बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
खास बात ये है कि इस बार डिजायर में एक दम नया इंजन मिलेगा। नई डिजायर में मारुति अपना नया Z-Series का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही लगाएगी। यही इंजन नई Swift Facelift को भी पावर देता है। 1.2 लीटर वाला ये इंजन करीब 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और यह 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है।
लेकिन डिजायर में पावर और टॉर्क में बदलाव किये जा सकते हैं। एक लीटर पेट्रोल में यह इंजन 25-26 km की माइलेज ऑफर कर सकता है। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 20-25 हजार रुपये बढ़ सकती है।
Maruti Suzuki Fronx Facelift
फेसलिफ्ट डिजायर के बाद मारुति सुजुकी Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार नई Fronx फेसलिफ्ट के हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से कार की माइलेज में इजाफा होगा।
इसके अलावा इस कार में नया Z-Series का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा Fronx की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Skoda की सस्ती SUV लॉन्च के लिए तैयार! ब्रेजा, नेक्सॉन और वेन्यू से होगा आमना-सामना
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
23 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines