Maruti Suzuki Strong Hybrid Car: मारुति सुजुकी भारत में अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर ज्यादा काम कर रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में फ्यूल+बैटरी पर बेस्ड होती है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज मिलती है। अब कंपनी भारत में स्ट्रांग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ Fronx को लेकर आ रही है। यह कार इस समय तेजी से ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है। मारुति सुजुकी ने Fronx को पहली बार भारत में 2023 Auto Expo में लॉन्च किया था। लॉन्च से लेकर अब तक Fronx की 2 लाख से यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी अब Fronx facelift को स्ट्रांग हाइब्रिड के साथ भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
कब होगी लॉन्च
मारुति सुजुकी और टोयोटा मिलकर भारत के लिए हाइब्रिड कारों का निर्माण की तैयारी में हैं। Fronx पहली छोटी कार होगी जिसमें हाइब्रिड इंजन मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी Fronx को स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक के साथ 2025 की शुरुआत में पेश करेगी। माना जा रहा है कि नये को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च करेगी।
30 kmpl से ज्यादा की मिलेगी माइलेज
Maruti मौजूदा Fronx को ही स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के साथ लाया जायेगा। इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइब्रिड Fronx Facelift से 30kmpl से ज्यादा की माइलेज मिलेगी ।अगर ऐसा हुआ तो Fronx बन जायेगी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार बन जाएगी। Fronx के बाद मारुति सुजुकी अगले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVX को भी पेश करेगी। इतना ही नहीं कंपनी 2026 में कंपनी हाइब्रिड नेक्स्ट-जेन बलेनो, कॉम्पैक्ट एमपीवी और 2027 तक ऑल न्यू स्विफ्ट हाइब्रिड पेश करने की योजना बनाई है।
Fronx बनी ग्राहकों की पसंदीदा कार
पिछले 10 महीनों में Fronx की बिक्री एक लाख के पार जा चुकी है। कंपनी की ये कार भारत में अपनी जगह तेजी से बना रही है। भारतीय बजार में अपार सफलता के साथ फ्रॉन्क्स ने अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी बाजार में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। नई हाइब्रिड फ्रोंस की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने वाली है।
मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स का डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित करता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख से शुरू होती है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है और यह मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की भी सुविधा मिलती है। सिटी-हाईवे पर यह कार जमकर चलती है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। रेगुलर मॉडल की तुलना में हाइब्रिड Fronx की कीमत काफी ज्यादा रहेगी।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv ev Vs Mahindra be 6e: 20 लाख से कम में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट ? जानें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines