हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

7 एयरबैग्स, 500km की रेंज, मारुति सुजुकी लॉन्च करेगी दो नई SUV

मारुति सुजकी जल्द ही भारत में अपनी दो नई दमदार SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का फोकस सेफ्टी के साथ माइलेज पर भी रहेगा। कंपनी इलेक्ट्रिक विटारा और फ्रोंक्स हाइब्रिड को बाजार में इस साल लॉन्च कर सकती है…

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजकी जल्द ही भारत में अपनी दो  नई दमदार SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का फोकस सेफ्टी के साथ माइलेज पर भी रहेगा। इस साल ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक विटारा को पेश किया था, जिसके लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी  Fronx का हाइब्रिड मॉडल भी पेश करेगी। आधा साल बीत चुका है। और अगले 6 महीने में इन दोनों कारों को बजार में उतारा दिया जायेगा। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जान कारी नहीं मिली है। आइये जानते हैं इन दोनों कारों के फीचर्स के बारे में…

Maruti Suzuki e Vitara

विज्ञापन

मारुति सुजुकी  अपनी नई इलेक्ट्रिक विटारा को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD की सुविधा मिलेगी।  यह कार दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आएगी जिसमें 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक शामिल होगा। फुल चार्ज में यह कार 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इसमें 360-डिग्री कैमरे और लेवल–2 ADAS जैसी खूबियों को भी शामिल किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 16.99 लाख (एक्स–शोरूम) रुपये से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद e Vitara का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा।

Maruti Fronx Hybrid

विज्ञापन

देश में EV के साथ हाइब्रिड कारों की भी डिमांड काफी है। इस समय मारुति सुजुकी के पास सबसे ज्यादा हाइब्रिड कारें हैं और अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत करने जा रही है। जल्दी ही मारुति की तरफ से  फ्रोंक्स (Fronx) का हाइब्रिड मॉडल पेश किया जायेगा। एक्सपर्ट मानते है कि है आने  वाले समय में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल का भविष्य होगा।

इंजन की बात करें तो Fronx Hybrid में नया Z12E  पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। एक लीटर में यह कार 30km तक की माइलेज ऑफर कर सकती है।  कार में बैठे लोगों की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ADAS लेवल 2  और ABS+EBD की सुविधा मिल सकता है।  हाइब्रिड मॉडल के डिजाइन  मे नयापन देखने को  मिलेगा। कार के रियर में Hybrid का लोगो भी लगाया जाएगा। Fronx Hybrid की संबावित कीमत 10 लाख के आस-पास हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bullet 350 को खरीदना हुआ महंगा, केवल इस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola