Maruti Suzuki upcoming cars: नया साल कार बाजार के लिए काफी बढ़िया साबित होने वाला है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में 2025 में इस बार कई शानदार गाडियां लॉन्च होने जा रही हैं। इस बार EV और हाइब्रिड पर ज्यादा फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मारुति सुजुकी भी अगले साल 4 नई कारें लॉन्च करने जा रही हैं। आइये जानते हैं कंपनी कौन-कौन सी कारें लॉन्च करने जा रही हैं
Maruti e-Vitara
मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara को जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। इस कार में 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। फुल चार्ज होने ये कार करीब 550किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल किये जा सकते हैं। Maruti e-Vitara की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Maruti Baleno Facelift
अगले साल मार्च में मारुति सुजुकी अपनी फेस लिफ्ट बलेनो को लॉन्च कर सकती है। बलेनो में इस बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता हैं। इस कार को आखिरी बार साल 2022 में अपडेट किया था। मौजूदा बलेनो की तुलना में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।
Maruti Grand Vitara 7 Seater
खबर यह भी आ रही है कि मारुति सुजुकी अगले साल जून में 7 सीटर ग्रैंड विटारा को लॉन्च कर सकती है। इस बार यह 3rd रो के साथ आएगी। नए मॉडल का डिजाइन और इंटीरियर 5-सीटर ग्रैंड विटारा से काफी अलग हो सकता है। इस गाड़ी में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे देखा जा चुका है।
Maruti Brezza Facelift
मारुति सुजुकी अब ब्रेजा का भी फेसलिफ्ट मॉडल ले आ सकती है। सोर्स के मुताबिक अगस्त 2025 में नए मॉडल के लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार नई ब्रेजा के डिजाइन से लेकर इंजन और फीचर्स तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए मॉडल में पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत 9 लाख रुपये से कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hero की इस बाइक से ग्राहकों ने बनाई दूरी, बिक्री में 50% की हुई गिरावट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
23 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines